फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मेला ककोड़ा की तैयारियों जोरों पर, गंगा घाट तक पहुंचने को बन रही हैं सड़कें

मेला ककोड़ा की तैयारियों जोरों पर, गंगा घाट तक पहुंचने को बन रही हैं सड़कें

Fri, 13 Oct 2017 11:54 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
मेला ककोड़ा की तैयारियों जोरों पर, गंगा घाट तक पहुंचने को बन रही हैं सड़कें
ककोड़ा मेला - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। रुहेलखंड के मिनी अर्द्धकुंभ मेले की तैयारियों जोरों से शरू हो गईं हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को इंटरनल सड़कें बन रहीं हैं। एक बड़ा बाईपास बनाया जा रहा है जिसे मेले में सभी घाटों के रास्तों को जोड़ा जाएगा। पहली बार 250 शौचालय बनाए जा रहे हैं। भारी वाहनों की पार्किंग को बड़ा स्टैंड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हर साल मेला ककोड़ा लगता है। जिसमें विभिन्न प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। कई राज्यों के दुकानदार भी पहुंचते हैं। इस साल यह मिनी कुंभ मेला 28 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। जो 11 नवंबर तक चलेगा। विशाल भू-भाग में लगने वाले मेेले की तैयारियां जिला पंचायत प्रशासन की ओर से तेजी से की जा रहीं हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि गंगा घाट तक वन-वे ट्रैफिक रहेगा। इंटरनल सड़कें बनाई जा रहीं हैं। जिनकी चौड़ाई छह मीटर तक होगी। भारी वाहनों को खड़ा करने को बड़ा स्टैंड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमए ने बताया कि खुले में कोई शौच न करे इसके लिए इस साल मेले में 250 शौचालय बनाए जा रहे हैं। मोबाइल शौचालय भी रहेंगे। श्री यादव ने बताया कि एक बड़ा रिंग रोड (वाईपास) भी रहेगा। जो मेला और सभी घाटों को आने वाले रास्तों से जोड़ेगा।
----
जिला पंचायत अध्यक्ष ने की मेले की तैयारियों की समीक्षा
बदायूं। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा ने आज मिनी मेले की तैयारियों को लेकर मीटिंग ली। उन्होंने अवर अभियंता केपी वर्मा को निर्देश दिए कि मेला पहुंचने और मेले के अंदर के सभी मार्ग दीपावली तक अनिवार्य रूप से तैयार हो जाएं। उन्होंने इस साल मेले में नखासा लगाने को व्यापक प्रचार-प्रसार कराने और समुचित व्यवस्थाएं कराने के अपर मुख्य अधिकारी को निर्देश दिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाए। मेले में साफ-सफाई और मोबाइल शौचालय, पीने के पानी को पर्याप्त हैंडपंप, बिजली, स्नान घाट पर महिलाओं को अस्थायी चेंज रूम आदि के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए।
बैठक में अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार यादव, वित्तीय परामर्शदाता संजय कुमार अग्रवाल, अवर अभियंता केपी वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार, लेखाकार विपिन चंद्र पंत आदि मौजूद रहे।
--
15 दिन देर से शुरू हुआ काम
कादरचौक। मिनी कुंभ मेला ककोड़ा का काम ई टेंडर की देरी के कारण 15 दिन देरी से शुुरू हो पाया है।
मेले के लिए लगभग दो किमी कच्चा मार्ग बनाया जा रहा है। मेला स्थल का प्रांगण तो लगभग साफ ही है साथ ही रेत का भाग भी अब नहीं रहा है। मोटी मिट्टी की परत बने जाने से मेला रेत पर भी नहीं होगा।

--
किसानों से होती है नोकझोंक
कादरचौक। मेला स्थल और कच्चा मार्ग बनाने के कुछ भू भाग में किसानों की शकरकंद और गन्ना की फसलें खड़ी हैं। जो कि जिला कासगंज के किसानों की है। मेला कासगंज जनपद में ही लगता है। व्यवस्था बदायूं प्रशासन की होती है। किसान फसल को काटने पर ठेकेदारों से नोकझोंक करते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed