{"_id":"59b186c14f1c1bee7f8b4c21","slug":"71504806593-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल ब्लड बैंक पर सीएमओ का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल ब्लड बैंक पर सीएमओ का छापा
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने बृहस्पतिवार देरशाम जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पर छापा मारा। वहां तैनात डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन और वार्ड ब्वाय नदारद थे, जबकि दो बच्चे बैठे थे। यहां गंदगी भी मिली। सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने बताया कि उन्हें जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक से अवैध तरीके से खून बेचे जाने की शिकायत मिली थी। इस पर उन्होंने छापा मारा। वहां तैनात डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन और वार्ड ब्वाय पहले से गायब थे। दो बच्चे बैठे थे। पूछने बच्चों ने खुद को वार्ड ब्वाय को अपना चाचा बताया। सीएमओ ने देखा तो यूज की हुई सिरिंज इधर-उधर बिखरी पड़ी थीं। गंदगी भी थी। इसी बीच शिकायतकर्ता एमपी सिंह ब्लड बैंक पहुंच गए। सीएमओ के पूछने पर एमपी सिंह ने बताया कि उन्हें अपनी बहन के लिए बी निगेटिव ब्लड चाहिए। वह सुबह 11 बजे जिला अस्पताल की ब्लड बैंक गए थे। वहां मौजूद स्टाफ ने ब्लड देने से मना कर दिया। तभी सीएमओ ने ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. आरएस यादव को फोन किया। वह करीब 20 मिनट बाद ब्लड बैंक पहुंचे। इसके बाद लैब टेक्नीशियन और वार्ड ब्वाय भी पहुंच गए। सीएमओ ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।