{"_id":"59aff39e4f1c1bfb7f8b4575","slug":"71504703390-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्लाक जगत के दियुरिया बौरा गांव के प्राथमिक विधालय परिसर में गांव का गंदा पानी और कीचड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्लाक जगत के दियुरिया बौरा गांव के प्राथमिक विधालय परिसर में गांव का गंदा पानी और कीचड़
Updated Wed, 06 Sep 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मूसाझाग। ब्लाक जगत के दियुरिया बौरा गांव के प्राथमिक स्कूल में गांव का गंदा पानी और कीचड़ बजबजा रही है। इसकी वजह से स्कूल में पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है।
एक ओर सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान चला रही है तो वहीं इस गांव की गलियां और प्राथमिक स्कूल के परिसर में गांव का गंदा पानी भरा है। इसके अलावा स्कूल का शौचालय भी बेहाल है। स्कूल परिसर में गंदे पानी के जलभराव से बच्चों की पढ़ाई भी नहीं हो रही है। स्कूल का शौचालय ठीक न होने की वजह से शिक्षकों और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्कूल के प्रधानाध्यापक जयपाल सिंह ने भी स्कूल परिसर की सफाई कराने के बारे में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। स्कूल में कीचड़ से उठती दुर्गंध से संक्रामक रोग फैलने का खतरा मंडरा रहा है। ग्राम पंचायत थल्लिया नगला लोक जगत के प्रधान रियाजुल हसन का कहना है कि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। मैं विद्यालय परिसर खुद देखने जाऊंगा यदि गंदगी और जल भराव है तो स्कूल की साफ-सफाई कराई जाएगी।