फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   70.67% voter turnout in MLC teachers' election

Budaun News: एमएलसी शिक्षक चुनाव में 70.67 फीसदी पड़े वोट

Sat, 24 Oct 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
70.67% voter turnout in MLC teachers' election
बिल्सी नगर पालिका परिषध बूथ पर तैनात पुलिस बल। संवाद
बदायूं। बरेली-मुरादाबाद एमएलसी शिक्षक चुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान शाम सवा चार बजे तक चला। जिले के दस बूथों पर 3,935 मतदाताओं में से 2,781 वोट पड़े। कुल 70.67 प्रतिशत मतदान हुआ। डीएम अवनीश राय एवं एसएसपी अंकिता शर्मा ने नगर पालिका परिषद बदायूं व बिल्सी के मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

3,935 मतदाताओं के सापेक्ष 1936 पुरुष और 845 महिलाओं ने मत डाले। सुबह आठ बजे से 10 बजे तक 569 मत पड़े। मध्याह्न 12 बजे तक 1420 मत पड़ने के साथ मतदान प्रतिशत 36.09 रहा। अपराह्न दो बजे तक 2,119 मत पड़े, जिससे मतदान प्रतिशत 53.85 हो गया। मतदान समाप्ति तक कुल 2,781 मत पड़े।
विज्ञापन

शाम सवा चार बजे मतदान समाप्ति के बाद सभी 10 मतदेय स्थलों की सीलबंद मतपेटिकाएं प्राप्त कर ली गईं। सभी मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस बल की निगरानी में बरेली स्थित स्ट्रांग रूम भेज दिया गया। मतपेटिकाएं 27 अक्टूबर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सुरक्षित रखी जाएंगी। मतगणना 27 अक्टूबर को बरेली में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। किसी बूथ पर मत न डालने समेत अन्य किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। मतपेटिकाओं को सील कराकर बरेली में स्ट्रांग रूम में रखवाने के लिए भेजा गया है।


17 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिकाओं में कैद
एमएलसी शिक्षक के लिए 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें सपा से हाजी दानिश अख्तर, भाजपा से डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नरेश कुमार शर्मा, नाज रिज़वी, नेत्रपाल, बहार आलम, रमेश चंद्र, राजकुमार सिंह, कैप्टन (डॉ.) राजीव कुमार चौहान, डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार, रेनू मिश्रा, रोहिल अल्ताफ, विद्युत कुमार, विमलेंद्र कुमार शर्मा, संजय कुमार मिश्र, डॉ. सुनीत गिरि, हरेंद्र सिंह चुनाव मैदान में है।
---
बूथवार मतदान का गणित
बूथ का नाम मतदाता (पुरुष-महिला) मतदान (पुरुष-महिला) वोट प्रतिशत
ब्लॉक बिसौली 197-107 170-78 81.58
ब्लॉक आसफपुर 94-39 78-19 72.93
ब्लॉक वजीरगंज 109-48 101-36 87-26
ब्लॉक सहसवान 132-48 105-22 70-56
नगर पालिका बिल्सी 210-99 148-59 65.99
ब्लॉक इस्लामनगर 258-100 219-78 82.96
नगर पालिका बदायूं 709-597 426-321 57.20
ब्लॉक उझानी 381-204 282-135 71.28
ब्लॉक म्याऊं 309-98 277-52 80.84
ब्लॉक दातागंज 144-52 130-45 89.29
-------------------------------------------------------------------
कुल वोट 2543-1392 1936-845 70.97
------------------------------------------------------
--
1306 वोटर पर एक बूथ बनने से हुई परेशानी
बदायूं। नगर पालिका परिषद के परिसर में बनाए गए बूथ पर मतदाताओं को दिक्कत झेलनी पड़ी। 1306 वोटर थे, लेकिन बूथ एक ही बनाया। सुबह से मतदान प्रक्रिया धीमी चली। एक से डेढ़ घंटे मतदाताओं ने लाइन में लगकर वोट डाले।
इस बूथ पर ज्यादातर निजी स्कूलों के शिक्षक और शिक्षिकाएं वोट डालने पहुंचीं। शिक्षिकाओं ने धूप में परेशानी होने की निरीक्षण पर पहुंचे डीएम और एसएसपी से शिकायत की। मतदाताओं ने धीमी गति से चल रहे मतदान की भी समस्या रखी। इसके बाद बूथ के अंदर दो कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई, ताकि वोट की प्रक्रिया जल्द पूरी की जा सके, लेकिन दोपहर बाद तक स्थिति अच्छी नहीं दिखी। बाद में मतदाताओं को धूप से बचाने के लिए टेंट की व्यवस्था की गई। टेंट लगाने के बाद मतदाताओं को राहत मिली। संवाद
---
बदायूं पालिका बूथ पर सबसे कम और दातागंज में सबसे ज्यादा मतदान
बदायूं नगर पालिका परिसर में बनाए बूथ पर सबसे कम मतदान हुआ। यहां 1306 में से 747 मत पड़े। कुल 57.20 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी बूथ पर सवा चार बजे तक मतदान हुआ, जबकि दातागंज ब्लॉक के बूथ पर सबसे ज्यादा मतदान हुआ। यहां 196 मत में से 175 मत पड़े। 89.29 प्रतिशत मतदान हुआ है।
---
म्याऊं में भाजपा का दिखा दबदबा



म्याऊं। म्याऊं ब्लॉक के बूथ पर 407 में से 329 मतदाताओं ने वोट डाले। दो विकास खंड और तीन नगर पंचायतों के मतदाता शामिल रहे। भाजपा के बूथ पर दिनभर चहल-पहल रही, जबकि सपा का बस्ता दूर और शांत नजर आया। भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो के समर्थन में विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य और ब्लॉक प्रमुख सहित कई दिग्गज मौजूद रहे। पुलिस-प्रशासन की कड़ी निगरानी में मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रहा। संवाद



---



आसफपुर में 97 वोट पड़े


आसफपुर। विकासखंड कार्यालय में शुक्रवार को पुलिस की चौकसी में 72.93 प्रतिशत मतदान के साथ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। 133 में से 97 मतदाताओं ने वोट डाला। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। संवाद




--






बिसौली में 248 ने डाले वोट



बिसौली। ब्लॉक के बूथ में 304 में से 248 मतदाताओं ने वोट डाले। सुबह में मतदान तेज रहा। शाम 3 बजे तक 233 वोट पड़ चुके थे। बाद में रफ्तार धीमी हुई। एसडीएम प्रियंका गोयल और कोतवाल सतेंद्र शर्मा निगरानी में रहे। भाजपा-सपा के प्रतिनिधि भी सक्रिय दिखे। संवाद



--



वजीरगंज ब्लॉक पर 87.26 प्रतिशत मतदान



वजीरगंज। वजीरगंज में मतदेय स्थल संख्या-28 पर 157 में से 137 वोट पड़े (87.26 प्रतिशत), जिनमें 101 पुरुष और 36 महिला शिक्षक शामिल रहे। मतदान में शिक्षकों में खासा उत्साह रहा। संवाद



--



फोटो-11



कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाताओं ने किया 67 फीसदी मतदान



बिल्सी। नगर पालिका परिषद स्थित बूथ संख्या 30 पर मतदान शाम 4 बजे तक चला। सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रभा सिंह ने बताया कि बूथ पर 309 मतदाता थे। 207 ने मताधिकार का प्रयोग किया। डीएम, एसएसपी समेत कई अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संवाद

बिल्सी नगर पालिका परिषध बूथ पर तैनात पुलिस बल। संवाद

बिल्सी नगर पालिका परिषध बूथ पर तैनात पुलिस बल। संवाद

बिल्सी नगर पालिका परिषध बूथ पर तैनात पुलिस बल। संवाद

बिल्सी नगर पालिका परिषध बूथ पर तैनात पुलिस बल। संवाद

बिल्सी नगर पालिका परिषध बूथ पर तैनात पुलिस बल। संवाद

बिल्सी नगर पालिका परिषध बूथ पर तैनात पुलिस बल। संवाद

बिल्सी नगर पालिका परिषध बूथ पर तैनात पुलिस बल। संवाद

बिल्सी नगर पालिका परिषध बूथ पर तैनात पुलिस बल। संवाद

बिल्सी नगर पालिका परिषध बूथ पर तैनात पुलिस बल। संवाद

बिल्सी नगर पालिका परिषध बूथ पर तैनात पुलिस बल। संवाद

बिल्सी नगर पालिका परिषध बूथ पर तैनात पुलिस बल। संवाद

बिल्सी नगर पालिका परिषध बूथ पर तैनात पुलिस बल। संवाद

बिल्सी नगर पालिका परिषध बूथ पर तैनात पुलिस बल। संवाद

बिल्सी नगर पालिका परिषध बूथ पर तैनात पुलिस बल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed