फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   68 schools are running without recognition

68 विद्यालय चल रहे बिना मान्यता

Sat, 04 Jun 2016 11:45 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 04 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
चार नोटिस के बावजूद नहीं दिए मान्यता संबंधित प्रपत्र 
अंशकालिक शिक्षकों के मानदेय के लिए तैयार हो रहा डेटा 

 माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा चार भेजे गए नोटिस का जवाब न देने वाले 68 विद्यालयों को गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की श्रेणी में रखा जा रहा है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इन विद्यालयों ने अभी तक मान्यता से संबंधित प्रपत्र जमा नहीं कराए हैं। शासन से मिले आदेश के बावजूद प्रपत्र जमा न करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी भी विभाग की ओर से की जा रही है। 
अंशकालिक शिक्षकों को मानदेय दिए जाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से ब्योरा मांगा गया है, क्योंकि मानदेय मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को ही दिया जाना है। यह कार्य करीब दो माह पहले शुरू हो गया था। जिले में मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची में 167 विद्यालय शामिल हैं। इसमें 99 विद्यालयों ने अपने मान्यता संबंधी प्रपत्र डीआईओएस कार्यालय में उपलब्ध करा दिए हैं, लेकिन 68 विद्यालयों ने मान्यता के प्रपत्र अभी तक जमा नहीं किए हैं। इन विद्यालयों को चार बार विभाग की ओर से नोटिस भेजा चुका है। बावजूद इसके अभी तक इन विद्यालयों ने मान्यता के प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराए हैं। ऐसे में डीआईओएस दफ्तर में कार्यरत कर्मचारी विभागीय कर्मचारी प्रपत्र न देने वाले विद्यालयों को गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची में शामिल मान रहे हैं। नवीन शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद इन स्कूल और और कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन के साथ खिलवाड़ होगा। 
विज्ञापन

-----
अभी चंद रोज पहले ही मैंने ज्वाइन किया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी मुझे नहीं है। विभागीय कर्मचारियों से इस बारे में बात करके मामले की जानकारी करूंगा। यदि ऐसा है तो फिर बगैर मान्यता लिए संचालित हो रहे स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed