फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   674 patients of the district hospital received their test reports at home

Budaun News: जिला अस्पताल के 674 मरीजों को घर बैठे मिली जांच रिपोर्ट

Sat, 29 Jun 2024 03:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
674 patients of the district hospital received their test reports at home
बदायूं। जिला अस्पताल में ऑनलाइन जांच रिपोर्ट भेजने की प्रक्रिया 24 जून को शुरू हो गई। पांच दिन में 674 लोगों की जांच रिपोर्ट उनके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर भेजी जा चुकी है। इससे मरीज और तीमारदारों को अब कतार में नहीं खड़ा होना होगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में सुबह से शाम तक चार सौ से पांच सौ मरीजों की विभिन्न जांचें होती हैं। जांच कराने वालों के साथ ही रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों और तीमारदारों को लाइन में लगना पड़ता था। लोगों को चार-चार घंटे इंतजार के बाद रिपोर्ट मिल पा रही थी। विभाग की ओर से एक जून से ही कवायद शुरू कर दी गई थी कि जांच कराने वाले व्यक्ति को रिपोर्ट के लिए लाइन में न लगना पड़े। इसके लिए पर्चे पर ई-मेल आईडी या फिर ऐसा फोन नंबर जिस पर व्हाट्सएप चल रहा हो, लिखा जा रहा था।
विज्ञापन


विभाग की कवायद रंग लाई। 24 जून मोबाइल और ई-मेल के जरिए रिपोर्ट भेजने की सुविधा शुरू कर दी गई। पांच दिन में 674 लोगों को इसका लाभ मिल चुका है, बावजूद इसके अब भी लोग पर्चे पर अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल दर्ज कराने से बच रहे हैं, जिससे उन्हें बेवजह की दौड़ लगानी पड़ रही है। सीएमएस का मरीजों और तीमरदारों से अनुरोध है कि अपने पर्चे पर मोबाइल नंबर या ई-मेल आई अवश्य दर्ज कराएं, ताकि रिपोर्ट के लिए उन्हें कतार न लगानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट मरीज के घर पर उसके मोबाइल पर पहुंचे इसके लिए काम शुरू हुआ है। लोगों को समझाया जा रहा है कि व्हाट्सएप वाला नंबर या ई-मेल अपने पर्चे पर अवश्य डालें, जिससे उनकी रिपोर्ट आसानी से घर पर ही उन्हें मिल सके। इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है। लाइन में लगने से राहत मिलेगी। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed