फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   62040 cusec water discharged in Ganges river

गंगा में 62040 क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज, कटान जारी

Thu, 27 Jul 2017 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Thu, 27 Jul 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
62040 cusec water discharged in Ganges river
नरौरा बैराज से गंगा में लगातार वाटर डिस्चार्ज की वजह से गंगा कई इलाकों में कटान कर रही हैं। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को गंगा में 4516 क्यूसेक पानी ज्यादा छोड़ा गया। बुधवार को गंगा में 57524 क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज किया गया था। जबकि बृहस्पतिवार को नरौरा बैराज से गंगा में 62040 क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज किया गया। वाटर डिस्चार्ज में इजाफा होने से कछना में गंगा का मीटर गेज भी बढ़ गया है। कटान के चलते कई बीघा जमीन गंगा में समा चुकी है।       
विज्ञापन

जिले की दो प्रमुख नदियां गंगा और रामगंगा में बाढ़ से हर साल जिले के 250 से ज्यादा गांव प्रभावित होते हैं। गंगा सहसवान, सदर तहसील और दातागंज के गांवों को प्रभावित करती हैं। राम गंगा सबसे ज्यादा दातागंज तहसील के गांवों में कहर बरपाती हैं। नरौरा से लगातार हो रहे वाटर डिस्चार्ज के चलते गंगा उसहैत में जमीदाराना और सहसवान में नगला अजमेरी बांध पर कटान कर रही हैं। हालांकि, बाढ़ खंड फिलहाल स्थिति सामान्य मान रहा है। बृहस्पतिवार को गंगा का मीटर गेज बढ़कर 162.35 पर पहुंच गया। बाढ़ के खतरे को देखते हुए बाढ़ खंड संवेदनशील बांधों पर मरम्मत का काम पहले ही शुरू करा चुका है। नरौरा बैराज के अधिकारियों के मुताबिक हरिद्वार से शुक्रवार को गंगा में 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि फिलहाल बाढ़ जैसे हालात बिल्कुल नहीं हैं। स्थिति सामान्य है। संवेदनशील बांधों की मरम्मत का काम भी काफी हद तक पूरा कर लिया गया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed