{"_id":"5c372e1dbdec22733e07aa2e","slug":"61547120157-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भाजपा नेताओं ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भाजपा नेताओं ने किया मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भाजपा नेताओं ने किया मंथन
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई, साथ ही कार्यकर्ताओं को आगे होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी महाराज सिंह ने कहा कि चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने आगामी 72 अभियान/कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को सौंप दिए हैं।
उन्होंने बताया कि सेक्टर संयोजक सम्मेलन 15 जनवरी से 10 फरवरी तक, युवा संसद कार्यक्रम विश्वविद्यालय केंद्र पर युवा मोर्चा द्वारा 15 जनवरी से 10 फरवरी तक, प्रबुद्ध सम्मेलन मंडल स्तर पर 15 जनवरी से 10 फरवरी तक, सैनिक सम्मान 15 जनवरी से तीन मार्च तक, मेरा परिवार भाजपा का परिवार कार्यक्रम 12 फरवरी से दो मार्च तक होगा।
उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाते हुए हमे 2019 का लोकसभा चुनाव जीतना है और बदायूं लोकसभा पर भाजपा का परचम फहराना है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव हर हाल में जीतना है। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, हरप्रसाद पटेल, अशोक भारती, रविन्द्र पाल सिंह, सुखदेव राठौर, राजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।