{"_id":"5c2cbd55bdec2256f74c4f24","slug":"61546435925-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सखानू स्वास्थ्य केंद्र में मिली गंदगी, सीएमओ खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सखानू स्वास्थ्य केंद्र में मिली गंदगी, सीएमओ खफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सखानू स्वास्थ्य केंद्र में मिली गंदगी, सीएमओ खफा
बदायूं। बुधवार दोपहर सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगत और सखानू का औचक निरीक्षण किया। जगत में सब कुछ ओके मिला लेकिन सखानू में काफी गंदगी पाए जाने पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त की और जल्द सुधार लाने के निर्देश दिए। सीएमओ बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगत पहुंचे। इस दौरान केंद्र प्रभारी डॉ. जितेंद्र कुमार और डॉ. वैभव कुमार मौजूद मिले लेकिन वीसीपीएम जानकी रौतेला अनुपस्थित मिलीं। प्रसव कक्ष में साफ-सफाई थी। फार्मासिस्ट राजेंद्र प्रसाद वर्मा मौजूद थे और दवाइयां भी पूरी पाई गईं। सीएमओ ने कहा कि आशा और ग्राम प्रधानों के 92 में से 56 खाते खुल चुके हैं। बाकी खाते 15 जनवरी तक खुल जाएंगे। 66 वजन मशीन में से 50 मिल चुकी हैं। जगत स्वास्थ्य केंद्र के बाद उन्होंने सखानू के स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, जहां बीएचडब्ल्यू मंजू रानी मौजूद थीं। फर्नीचर का अभाव मिला और केंद्र में काफी गंदगी पाई गई। इस पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त की। केंद्र में बीपी मशीन, थर्मामीटर और वजन मशीन भी नहीं मिली। रंगाई-पुताई भी नहीं हुई थी। सीएमओ ने कहा है कि तीन दिन के अंदर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें और रंगाई-पुताई भी कराएं।