{"_id":"5b9bf6da867a557ed0491696","slug":"61536947930-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवाएं खत्म, लौट रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवाएं खत्म, लौट रहे मरीज
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--41
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवाएं खत्म, लौट रहे मरीज
दर्द, बुखार, उल्टी समेत 39 दवाएं नहीं, एंटीबायोटिक दवाओं का टोटा
अमर उजाला ब्यूरो
बिसौली (बदायूं)। जिले में एक ओर बुखार से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है तो वहीं दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में सभी आवश्यक दवाएं खत्म हो चुकी हैं। इससे मरीज बैरंग लौट रहे हैं।
सीएचसी पर प्रतिदिन करीब पांच सौ से लेकर एक हजार तक बुखार से पीड़ित लोग आ रहे हैं। इस समय ओपीडी पूरी तरह से फुल चल रही है। डॉक्टरों को आराम लेने तक की फुर्सत नहीं है। ऐसे में दवाओं की जरूरत भी अधिक हो रही है। सीएचसी में दवाओं की जितनी खपत हो रही है, उसके बराबर भी दवाएं नहीं मिल रहीं हैं। ऐसे में लोगों का इलाज कैसे होगा। इस पर सवाल उठ रहे हैं। यहां प्रतिदिन करीब चार हजार पैरासीटामोल टेबलेट की जरूरत है। दस सितंबर को जिले से मात्र दो हजार टेबलेट मिलीं, जो शुक्रवार दोपहर के समय खत्म हो गईं। इस समय सीएचसी पर दर्द, बुखार, उल्टी, दस्त समेत 39 प्रकार की दवाएं नहीं हैं। इस समय कोई एंटीबायोटिक दवा भी नहीं है। इस संबंध में फार्मेसिस्ट निशांत मिश्रा और बिजेंद्र सिंह ने बताया कि दवाओं की आपूर्ति मांग के अनुरूप न होने से दवाएं खत्म हो गई हैं। इसके लिए मांग पत्र भेजा गया है।
---------------
मरीजों का इलाज होगा तो दवाएं खत्म होंगी ही। हमने जिला मुख्यालय को सूचना दे दी है। इसके लिए रिमाइंडर बनाकर भेजा गया है। शीघ्र ही दवाएं उपलब्ध हो जाएंगी। इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं हैं।
विज्ञापन
-डॉ. पंकज शर्मा, सीएचसी अधीक्षक