फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अस्वीकृत गन्ने पर बवाल, जाम लगाया

अस्वीकृत गन्ने पर बवाल, जाम लगाया

Tue, 05 Dec 2017 12:20 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
अस्वीकृत गन्ने पर बवाल, जाम लगाया
जाम लगाए क‌िसान। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। जिले में अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना बवाल की वजह बन रहा है। इस वजह से मिलों ने अपने क्रय केंद्र बंद किए तो किसानों ने सोमवार को दातागंज रोड जाम कर दिया। वहीं, एक ड्राइवर ने यदु शुगर मिल के महाप्रबंधक पर मारपीट का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की।
विज्ञापन

मूसाझाग/सिलहरी। तहसील सदर क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्र किसरूआ, गुलड़िया आदि पर तीन दिनों से तोल न होने से नाराज कई गांवों के गन्ना किसानों ने बदायूं-दातागंज मार्ग पर किसरूआ गांव के पास जाम लगा दिया। किसानों ने सोमवार सुबह नौ बजे जाम लगाया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पहुंचे एसओ मूसाझाग अमृतलाल ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। उधर, गन्ना क्रय केंद्र सिलहरी पर किसानों ने विरोध-प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि तीन दिन से तोल बंद है। वे ठंड में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में गन्ना लादकर तोल के इंतजार में केंद्रों पर डटे हैं। भूखे-प्यासे रहकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सेंटर चालू नहीं किए जा रहे। बताया कि गेहूं की बुवाई के लिए भी खेत खाली करने हैं लेकिन यदु शुगर मिल किसानों को पर्चियां जारी नहीं कर रही। इस मिल ने पिछला भुगतान भी नहीं किया है। गन्ना किसान वीरपाल सिंह, रविंद्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, रूम सिंह, सतीश सिंह, कालिका सिंह, बाबू सिंह, अमित, राजपाल, अर्जुन, सुशील कुमार आदि गन्ना किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसरुआ निवासी चालक महिपाल का आरोप था कि वह केंद्र से गन्ना यदु शुगर मिल ले जाने के लिए किराए पर ट्रॉली चलाता है। रविवार को वह किसानों का गन्ना लेकर मिल गया था। वहां रात बारह बजे मिल के जीएम गन्ने को घटिया बताते हुए उससे उलझ गए। उसने विरोध किया तो जीएम ने उससे मारपीट कर दी। उसने तत्काल सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी। बिसौली कोतवाली में तहरीर दी पर कार्रवाई नहीं हुई। किसरुआ पर लगाए जाम में विरोध जताने पर सीओ दातागंज और एसओ अमृतलाल ने उससे कहा कि वह डीएम से शिकायत करे। इस पर दोपहर बाद महिपाल डीएम दफ्तर आया। डीएम के न मिलने पर उनके स्टाफ को शिकायती पत्र देकर चला गया। उसका कहना था कि मिल के जीएम के खिलाफ कार्रवाई की जाए। --------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र से अलग तोल होने पर भाकियू ने किया प्रदर्शन
उसहैत। भारतीय किसान यूनियन ने गांव शाहपुर में गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। बताया कि पिछले कई वर्षों से शाहपुर में गन्ना क्रय केंद्र चल रहा है। इस बार यहां केवल कांटा लगाकर प्लेट टांग दी गई है जबकि गन्ने की खरीद खेड़ा जलालपुर में कराई जा रही है। वहीं पर शाहपुर के नाम से चालान काटा जा रहा है। इस व्यवस्था में बिचौलिए बुरी तरह हावी हैं, जिससे किसान परेशान हैं। किसान लाइन में खड़े रहते हैं जबकि बिचौलियों का गन्ना तोल लिया जाता है। भाकियू ने डीएम के नाम उसहैत थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों ने दातागंज एसडीएम दिनेश सिंह से फोन पर बात की तो उन्हें कार्रवाई का आश्वासन मिला। इस मौके पर पूरनलाल गुप्ता, धीरज गुप्ता, श्यामपाल सिंह, रामस्वरूप, सोरन, हरविलास, गजेंद्रपाल, ओमशंकर, जुगलकिशोर और रामसेवक आदि किसान मौजूद रहे।

--------------
गन्ना लगातार अस्वीकृत प्रजातियों का गन्ना ला रहे हैं। इसकी शुगर रिकवरी नहीं निकलती। जिससे मिल को नुकसान हो रहा है। किसान जब तक सही क्वालिटी का गन्ना नहीं लाएंगे, इन क्रय केंद्रों पर तोल नहीं की जाएगी। रविवार रात भी कई किसान गन्ने में अगौला लेकर आए थे। मिल के जीएम ने इस पर नाराजगी जताई थी। किसी से मारपीट का आरोप गलत है।
- एचएस गंगवार, यूनिट हेड यदु शुगर मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed