फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बिजली उपकेंद्र का घेराव का एसडीओ का पुतला फूंका

बिजली उपकेंद्र का घेराव का एसडीओ का पुतला फूंका

Wed, 13 Sep 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिजली उपकेंद्र का घेराव का एसडीओ का पुतला फूंका
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)।
पिछले कई दिनों से बिजली कटौती को लेकर परेशान उपभोक्ताओं की आवाज बुलंद करने के लिए बुधवार को क्षत्रिय युवा महासभा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने उपकेंद्र पर पहुंचकर घेराव कर लिया। एसडीओ के सामने उपभोक्ताओं की दिक्कत बयां की। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौराहे पर प्रदर्शन कर एसडीओ का पुतला दहन किया। व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर जाम लगाने की चेतावनी भी दी।
क्षत्रिय युवा महासभा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शाम करीब चार बजे बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे। उन्होंने एसडीओ सीबी लाल के सामने दिन और रात में आठ-नौ घंटा की कटौती पर गुस्से का इजहार किया। कहा- बिजली आने का समय तो है लेकिन एक घंटा में सप्लाई गुल हो जाए, यह बार-बार होने लगा है। कटौती की वजह से घरेलू उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि के लिए भी बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया गया। कार्यकर्ताओं ने उपकेंद्र का घेराव कर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

करीब एक घंटा तक उपकेंद्र पर ही डटे रहने के बाद कार्यकर्ता घंटाघर चौराहे पर पहुंचे तो उनके साथ एसडीओ का पुतला भी था। पुतले को हवा में लहराते हुए प्रदर्शनकारियों ने चौराहे पर आवागमन भी प्रभावित कर दिया। प्रदर्शन के दौरान एसडीओ का पुतला फूंक दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने जल्द ही सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगाने की चेतावनी भी दी। प्रदर्शनकारियों में अमित ठाकुर, आकाश तोमर, प्रशांत तोष्नीवाल, सुधीर कुमार, शिवम सोलंकी, विष्णु सोलंकी, अभिजीत तोमर, मनीष उपाध्याय, बॉबी मथुरिया, अमन चौहान, मुजाहिद रजा और सौरभ आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed