फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   आज मिलेगा छह हजार किसानों को कर्जमाफी का प्रमाण पत्र

आज मिलेगा छह हजार किसानों को कर्जमाफी का प्रमाण पत्र

Sun, 10 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
आज मिलेगा छह हजार किसानों को कर्जमाफी का प्रमाण पत्र
फोटो-34
विज्ञापन

आ गई कर्ज मुक्ति की घड़ी, किसानों को आज मिलेंगे प्रमाणपत्र
-शहर के इस्लामियां कॉलेज में छह हजार किसानों को प्रमाणपत्रों का वितरण किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
शहर के इस्लामियां कॉलेज में सोमवार को होने वाले ऋण मोचन कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की ओर से जिले के छह हजार लघु और सीमांत किसानों को एक लाख रुपये तक कर्ज माफी के प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य किसानों को प्रमाण पत्र का वितरण करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी की है।
जिले में कुल 427000 किसान हैं। इनमें से करीब एक लाख 30 हजार किसानों का कर्जा माफ होना है, लेकिन पहले में चरण में एक लाख तक का कर्जा माफ करने के लिए जिले के 58719 किसानों का आधार कार्ड और डाटा ऑनलाइन किया गया। इनमें से 28138 किसानों का भूलेख से सत्यापन होने के बाद 23849 किसानों का कर्जा माफ किया जा रहा है। इनमें से छह हजार किसानों के लिए सोमवार को प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित ऋण मोचन कार्यक्रम में कर्ज माफी के प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। पीएनबी के 1100, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के 1100, बैक ऑफ बड़ौदा के 200 और स्टेट बैंक के 300 कर्जदार किसानों को कार्यक्रम स्थल पर प्रमाण पत्र लेने के लिए बुलाया गया है। किसानों को सुबह 10 बजे बुलाया गया है। इसके लिए चिन्हित किसानों को प्रशासन की ओर से परिचय पत्र जारी किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर किसानों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को प्रवेश नही दिया जाएगा।रविवार को सीडीओ शेषमणि पांडेय और एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां देखीं।
विज्ञापन


इंसेट...
भगवा रंग के पंडाल में बैठेगें किसान
इस्लामियां कालेज में करीब तीन-चार बीघा में बनाए गए भगवा पंडाल में किसानों के लिए छह हजार से अधिक कुर्सियां डलवाई गई हैं। आगे वीआई के लिए सोफा डलवाए गए हैं। गेट नंबर दो से किसानों को प्रवेश दिया जाएगा और एक नंबर गेट से पीआईपी को जाने का रास्ता बनाया गया है। कार्यक्रम में भगवा पांडाल और भगवा कुर्सियां डलवाई गई है। नगर पालिका की ओर से दो मोबाइल टॉयलेट वैन लगाए गए हैं और पीने के पानी का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋण मोचन कार्यक्रम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। किसानों को कर्ज माफी का प्रमाण पत्र बांटने के बाद इस्लामियां इंटर कॉलेज में स्वामी प्रसाद मौर्य किसानों को संबोधित भी करेंगे। एसएसपी चंद्र प्रकाश ने बताया की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई। सुरक्षा की लिहाज से जिले में पुलिस फोर्स पर्याप्त है। रविवार को इस संबंध में एसएसपी ने एसपी सिटी, एसपी देहात, सीओ और थानेदारों के साथ साथ मीटिंग कर उन्हें दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed