{"_id":"5c7d3c9cbdec222bde1d2dd5","slug":"51551711388-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में रही बम-बम भोले की गूंज, लाखों श्रद्घालुओं ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में रही बम-बम भोले की गूंज, लाखों श्रद्घालुओं ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सोमवार को महाशिवरात्रि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। लोगों ने व्रत रखे तथा मंदिरों में जाकर भोले का जलाभिषेक किया। बम-बम भोले की गूंज से मंदिर दोपहर बाद तक गुंजायमान रहे। कांवड़ियों ने भी शिवलिंग पर जल चढ़ाकर मनौती मानी। कई जगहों पर भंडारों का भी आयोजन किया गया।
शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, शिव मंदिर आदि में तड़के से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। सुबह होते-होते लंबी कतार लग गईं। श्रद्धालुओं ने बेर, बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा की तथा मनौती मानी। देर शाम तक पूजा का क्रम चलता रहा। श्रद्धालुओं ने कछला गंगा तट पर स्नान कर बिल्सी रोड स्थित तीर्थ निजामपुर, पुसगवां और कठौली के प्राचीन शिवालयों में जलाभिषेक किया।
अलापुर। प्राचीन शिव मंदिर अस्तलमढ़ी पर शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
दबतोरी। कावड़ियों का जत्था बिसौली और लक्ष्मीपुर रोड से ढोल नगाड़े के साथ निकला। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। ललुआनला, दबतोरा, मुसियानगला, बीधानगला, परसिया, भरतपुर, लक्ष्मीपुर आदि के मंदिरों में भी सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
वजीरगंज। कोटरा बाबा गुरुकुल आश्रम में आचार्य एवं ग्रामीणों ने रुद्राभिषेक किया। ग्राम ब्योली, बघोल, सुरसेना, पस्तोर, कर्कटपुर, रेहड़िया आदि गांवों में मेले लगे।
उसावां। समीपवर्ती ग्राम पटना देवकली के प्राचीन शिव मंदिर पर एक दिवसीय मेला लगा। शिव भक्त अटेना गंगाघाट से कांवड़ लेकर आए और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बच्चों के मुंडन भी कराए गए।
फैजगंज बेहटा। शिव मंदिर पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। इसके अलावा दांवरी, जैतपुर, दासपुर, गनगोली, जखौरा, खजुरिया नगला में भी महाशिवरात्रि मनाई गई। शाम को शिव बरात भी निकाली गयी।
कुंवरगांव। शिवालयों पर भक्तों की भीड़ रही। अंबियापुर गांव स्थित शिव मंदिर पर मेले का आयोजन हुआ। ब्रह्मदेव मंदिर, शिवमंदिर और क्षेत्र के सोई गांव स्थित मंदिर पर भक्तों की भीड़ रही।
सिलहरी। दहेमी, गुलड़िया, आमगांव, लखनपुर, नगला, मोंगर, सनाय, बाबट, सिलहरी आदि गांवों के शिवमंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
ककराला। श्री भोले धाम, बालाजी मंदिर, शिव कुटीर आदि पर श्रद्धालु सुबह से ही जुट गए और जलाभिषेक किया। भंडारे भी हुए। शाम को कलाकारों ने शिव-पार्वती विवाह का मंचन किया।
बिसौली। गंवादेवत मंदिर, बैनी महाराज, हाथी वाला मंदिर, पंजाबी मंदिर, बड़ा मंदिर आदि पर लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों ने शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक किया।
बिल्सी। गांव दिधौनी में मेले का पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मोहल्ला संख्या दो कोटरा स्थित नील कंठेश्वर महाराज मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, हनुमान गढ़ी, देववाणी मंदिर, रघुनाथ मंदिर, नवदुर्गा मंदिर आदि में भक्तों ने जलाभिषेक किया। बांस बरोलिया में वृद्धाश्रम पर भाजपा महिला मोर्चा की नगराध्यक्ष पिंकी काबरा एवं मधु सोनकर ने वृद्धजनों को मिठाई एवं फल बांटे।