फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गणपति बप्पा मोरया....

गणपति बप्पा मोरया....

Thu, 13 Sep 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरया....
फोटो-4 से 10-
विज्ञापन


गणपति बप्पा मोरया....शहर में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
सात दिन चलने वाले श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ, ग्रामीण इलाकों में भी गणेशोत्सव की धूम
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सूफी संतों की नगरी गुरुवार को आस्था के सैलाब में डूबी नजर आई। गणेश महोत्सव के शुभारंभ पर शहर में हर तरफ गणपति बप्पा की गूंज सुनाई दी। किसी संस्था ने विभिन्न झांकियों सहित शोभायात्रा निकाली, कहीं पंडाल में श्री गणेश जी की स्थापना की गई। शहर में सात दिन तक धार्मिक आयोजनों की धूम रहेगी।
श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित गणेश महोत्सव गुरुवार को शुरू हो गया। पहले दिन श्री गणेश शोभायात्रा निकाली गई। ब्राह्मण धर्मशाला से शुरू हुई शोभायात्रा ने शहर में विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। इसके बाद भोला धाम स्थित गणेश महोत्सव परिसर में गणेश जी की प्रतिमा को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित किया गया। भक्ति संगीत के धुन पर भक्त नचाते गाते चल रहे थे। साथ ही माता काली का अखाड़ा आगे-आगे चल रहा था। गुरुवार दोपहर को ब्राह्मण धर्मशाला से गणेश जी की शोभायात्रा निकाली गई। इसका शोभायात्रा का शुभारंभ ब्राह्मण धर्मशाला पंडित हरीशंकर मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कराया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों और काली अखाड़े ने लोगों का मनमोह लिया। शोभायात्रा लालपुल, कबूलपुरा, चौधरी सराय, लोटनपुरा, नई बस्ती लालपुल, शिवपुरम, पुराना बाजार, सराफा बाजार आदि स्थानों पर निकाली गई। इस अवसर पर शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। शोभा यात्रा भोलाधाम पर पहुुंचकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में कथा व्यास बालशुक गोपेश महाराज रथ पर सवार रहे। इस मौके पर सुनील वार्ष्णेय, नितिश वार्ष्णेय, मनोज साहू, नरेंद्र साहू, चेयरमैन दीपमाला गोयल, रामेश्वर प्रजापति, चरन जीव मालिक, कृष्णा कश्यप, इंदू सक्सेना, राहुल चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



इन जगहों की हुई झंकियां शामिल ब्राह्मण धर्मपाल से नेकपुर, चुनामंडी, ब्राह्मपुर, लालपुल के लोगों ने गणेश शोभायात्रा निकाली, जो शहर के प्रमुख मार्गों पर होती हुई अपने-अपने मोहल्लों में पहुंची। वहां विधिविधान से गणेश जी प्रतिमा को स्थापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोलाधाम में शुरू हुआ 15 वां गणेश महोत्सव
शहर में शोभायात्रा निकालने के बाद में गणपति की प्रतिमा को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत स्थापित किया गया। यहां पर श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से 15 वां विशाल श्री गणेश महोत्सव और श्री गणेश कथा होगी। गुरुवार से 18 सितंबर तक शाम छह से रात 10 बजे तक श्री गणेश कथा का आयोजन चलेगा। 18 सितंबर को कथा के दौरान वृंदावन के कलाकारों के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ लटठ्मार होली खेली जाएगी। 19 सितंबर को गणेश जी को 11 हजार लड्डुओं का भोग लगाने के बाद कछला गंगा घाट पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

फोटो-3-
शहबाजपुर में विराजे गणेशजी
ब्राह्मण धर्मशाला से शुरू हुई गणेशजी की शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई निकाली गई, जो शहबाजपुर मोहल्ले में जाकर समाप्त हुई। वहां नवाब नौबत राय मंदिर के पास शहबाजपुर मोहल्ले में गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की गई। इस मौके पर सुभाष शर्मा, परामात्मा साहू, अमित शर्मा, प्रमोद साहू, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।



फोटो-35
दहगवां में निकाली गई गणेश शोभायात्रा
दहगवां। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्रीराम मंदिर और सर्राफा बाजार से प्रारंभ होकर कस्बे की मुख्य गलियों और मेन मार्केट से गुजरती हुई मनोकमेशर नाथ धाम पहुंची। जहां श्री गणेश जी की स्थापना के बाद शाम को आरती उतारी गई। शोभायात्रा के दौरान बैंडबाजों के साथ गुलाल की बौछार की गई। इस अवसर पर पूर्व प्रधान मयंक गुप्ता, लोकमन प्रकाश वर्मा, नमित गुप्ता, सुरेंद्र वर्मा, मुकेश गुप्ता, प्रदीप वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed