{"_id":"5b2558424f1c1baf6e8b86ef","slug":"51529174082-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीन घायल
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में बाइक सवार शिक्षक समेत दो की मौत
तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर, कोई भी नहीं लगाए था हेलमेट
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। कोतवाली और मुजरिया थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। घायल तीन युवकों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। बाइक सवार युवकों में से कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
पहला हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र में गांव विचौला के पास शुक्रवार रात में करीब एक बजे हुआ। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव नगला समसपुर निवासी राजेंद्र की बेटी की लगन शुक्रवार शाम को उझानी कोतवाली के गांव कोटरा में गई थी। लगन चढ़ाकर लौटते समय राजेंद्र (43) और उसका छोटा भाई 40 वर्षीय सत्येंद्र एक बाइक तो दूसरी बाइक पर उन्हीं के गांव का विवेक (30) और उसका दोस्त कल्लू सवार थे। विचौला गांव के पास तेज रफ्तार मेटाडोर ने दोनों बाइकों को चपेट में ले लिया। विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। वह निजी स्कूल में शिक्षक था। सत्येंद्र और राजेंद्र भी टक्कर लगने से घायल हो गए। जबकि कल्लू के खरोंच तक नहीं आई। मुजरिया पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। राजेंद्र की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
इसके अलावा कादरचौक रोड पर शनिवार दोपहर में गांव फतेहपुर के पास फैजगंज वेहटा गांव के जखौरा निवासी जितेंद्र कुमार (30) पुत्र सुरेंद्र सिंह और कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगोरा निवासी राजाराम (35) की बाइक आपस में भिड़ गईं। बाइकों की भिड़ंत के बाद जितेंद्र को सामने से ट्रैक्टर ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिनाख्त उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से हुआ। सूचना के बाद मृतक के घरवाले भी अस्पताल आ गए। मृतक जितेंद्र बुर्राफरीदपुर में निर्माणाधीन बिजली उपकेंद्र के नए फीडर पर जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। उधर, हादसे के बाद घायल राजाराम अपना प्राथमिक उपचार कराके अस्पताल से खिसक गया।