{"_id":"5af0a6804f1c1bed778b72be","slug":"51525720704-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू प्राइवेट बस से कुचलकर तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू प्राइवेट बस से कुचलकर तीन लोगों की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Tue, 08 May 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद-मुरादाबाद हाईवे पर सोमवार दोपहर बेकाबू प्राइवेट बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरे ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद भाग रहे बस चालक को पुलिस ने पीछा करके म्याऊ चौकी के पास पकड़ लिया। बाइक सवार तीनों लोग दावत खाने शेखूपुर चीनी मिल कॉलोनी जा रहे थे। हादसे का शिकार हुए बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
दुर्घटना सोमवार दोपहर करीब 02:15 बजे हुई। मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम काजी खेड़ा निवासी 35 वर्षीय रामवीर पुत्र छविनाथ, 30 साल के दिनेश पुत्र सुरेशपाल और 55 साल के सूरजपाल तीनों एक बाइक पर शेखूपुर चीनी मिल कॉलोनी जा रहे थे। बाइक रामवीर चला रहा था। परिजनों के मुताबिक शेखूपुर चीनी मिल कॉलोनी में सूरजपाल के बड़े भाई सत्यपाल के बेटे रितेश की शादी का रिश्ता तय हुआ था, जिसकी दावत थी। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे स्थित महर्षि विद्या मंदिर के नजदीक पहुंचने पर उनकी बाइक में सामने से आई एक प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद तीनों लोग बाइक समेत बस के आगे जा गिरे। तभी उसी बस का पहिया तीनों के ऊपर से होकर उतर गया। हादसे के बाद वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत सिविल लाइंस थाना पुलिस तथा 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची इससे पहले दिनेश और रामवीर ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि सूरजपाल ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे का पता लगने पर परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
इधर, हादसे के बाद चालक ने बस मौके से दौड़ा दी। उसे भागते देख कुछ बाइक सवार पीछे लग गए। बस को सामने से आई यूपी 100 पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। मगर चालक बस उसावां की ओर दौड़ा ले गया। मगर सामने से म्याऊ पुलिस पहुंच गई, जिससे बस को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन