फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बिजली की चिंगारी से लगी आग से 25 वीघा गेंहू राख

बिजली की चिंगारी से लगी आग से 25 वीघा गेंहू राख

Sun, 15 Apr 2018 07:07 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
बिजली की चिंगारी से लगी आग से 25 वीघा गेंहू राख
फोटो-35
विज्ञापन

आग से 25 बीघा गेहूं राख
बिल्सी के पहाड़पुर में हादसा,
तीन युवक झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्सी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में रविवार को अचानक बिजली के तारों से निकाली एक चिंगारी सेे खेत में खड़ी गेहूं की करीब 25 बीघा फसल आग में जलकर राख हो गई। साथ ही आग पर काबू पाने के लिए आगे आए तीन युवक भी झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। एसडीएम लाल बहादुर सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक सीपी सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी वेदराम की गेहूं की फसल के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से अचानक चिंगारी निकली। जो खेत में खड़ी फसल पर गिर गई। जिससे उसके खेत में आग लग गई। जिसमें उसकी करीब पांच बीघा गेहूं की फसल आग में जलकर राख हो गई। इसके बाद हवा के साथ आग पड़ोस के पूरन, रिषीपाल, ओमवीर, श्यामवीर, अजयवीर, विजेंद्र, दयाल के खेतों में फैल गई। जिसमें करीब 20 बीघा से अधिक गेहूं की फसल में आग लग गई। खेतों में लगी आग पर काबू पाने के लिए आगे आए ब्रजपाल, राजेश कुमार एवं अनुज आग में झुलस गए। जिन्हें गांव के लोगों ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन

एसडीएम लाल बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षण सीपी सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। तब तक गांव के लोगों ने आग पर काबू पा लिया। एसडीएम ने बताया कि नुकसान लेखपाल से आकलन कराकर रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। ताकि किसानों को आर्थिक सहायता मिल सके। एसडीएम ने क्षेत्र के किसानों से अपील की कि जिन खेतों के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। वहां से शीघ्र अपनी फसल को हटा लें। ताकि किसी का आगे कोई नुकसान न होने पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed