{"_id":"5a3a84324f1c1b6a118b917a","slug":"51513784370-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड ने किया हाल-बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड ने किया हाल-बेहाल
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
सुबह छाई रही धूंध।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोहरा और शीतलहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। कड़ाके की ठंड के चलते जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि बुधवार को दिन में निकली धूप ने लोगों को काफी राहत दी। इससे सड़क पर चहल-पहल देखने को मिली।
सुबह सर्द हवाओं और कोहरे ने ठंड में इजाफा कर दिया। सुबह के समय स्कूल जाने के लिए निकले बच्चे गर्म कपड़े पहने नजर आए। हालांकि 10 बजे के करीब धूप निकल आई, लेकिन हल्के बादलों के साथ में दिनभर सूर्यदेव आंख मिचौनी खेलते रहे। ऐसे में कभी ठंड तो कभी धूप तेज हो जा रही थी। शाम होते ही खुली जगहों पर हल्का कोहरा छाने लगा। इससे ठंड में बढ़ोतरी हो गई। वहीं रैन बसेरा नहीं बनने से दूर दराज से आए यात्रियों को बस और रेलवे स्टेशन पर मजबूरन कंपकंपाती ठंड में रात गुजारनी पड़ी।
उसावां। नगर पंचायत की ओर से कस्बे में लोगों को ठंड से बचने के लिए विभिन्न स्थानों पर अलाव लगाए जा रहे हैं । पिछले दिनों से लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए, नगर पंचायत की ओर से कस्बे के सीएचसी, बस स्टैंड, पुराने थाना, कस्बे के सभी प्रमुख चौराहों और कई वार्डों में अलाव लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सैदपुर। कड़ाके की सर्दी और कोहरे के चलते सोमवार रात कस्बे में बस स्टैंड, महेश चौक, नूरी चौक, काजी टोला आदि स्थानों पर अलाव जलवाए गए। रात में सर्दी से बचने के लिए लोग आग के सहारे बैठे देखे गए। नगर पंचायत चेयरमैन आयशा विकार के मुताबिक अलाव से ठंड में राहगीरों को राहत मिलेगी।