फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बस की चपेट में आकर स्कूटी से जा रहीं दो छात्राएं जख्मी

बस की चपेट में आकर स्कूटी से जा रहीं दो छात्राएं जख्मी

Tue, 05 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
 बस की चपेट में आकर स्कूटी से जा रहीं दो छात्राएं जख्मी
बस - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। जिले में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए। शहर में स्कूटी सवार दो छात्राओं को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे वे घायल हो गईं। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया तो परिवारीजन उन्हें रेफर करा ले गए।
विज्ञापन

शहर निवासी रफत हुसैन की पुत्री नेहा और फिरोज हुसैन की पुत्री उजमा स्थानीय एनएमएसएन दास पीजी कॉलेज में स्नातक की छात्राएं हैं। मंगलवार सुबह वे स्कूटी से कॉलेज जा रहीं थीं। खेड़ा नवादा के पास बदायूं डिपो की बस ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे छात्राएं स्कूटी समेत दूर जा गिरीं। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर बस को रोक लिया। छात्राओं को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां आए घरवाले इन्हें साथ ले गए। बस को चौकी पर खड़ी कराकर ड्राइवर को सिविल लाइंस पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। मुसाफिरों को दूसरे वाहनों से भेजा गया।
विज्ञापन

कुंवरगांव। नगर में बिजली उपकेंद्र के सामने अज्ञात बाइक सवार ने गंज गांव निवासी दस वर्षीय रामदेई पुत्री लक्ष्मण को टक्कर मार दी। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिनावर। क्षेत्र के गांव मलगांव में बरेली हाईवे पर कार की टक्कर से 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उत्तम की पत्नी नारायणी देवी गांव में ही पैदल हाईवे क्रॉस कर रही थीं। दोपहर करीब दो बजे अचानक बरेली से बदायूं की ओर तेज गति से आ रही कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दहगवां। मंगलवार सुबह एक डीसीएम पाइप भरकर पीलीभीत जा रही थी। दोपहर बारह बजे जैसे ही डीसीएम दहगवां चौराहे पर पहुंची, अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। चालक ने चौराहे पर खड़ी भीड़ देखते हुए गाड़ी दूसरी ओर मोड़ ली। इससे डीसीएम एक मकान से टकरा गई। इसके चलते गाड़ी और मकान में तो काफी नुकसान हुआ लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। अन्यथा परिणाम और भी भयंकर होते। इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया।
-------
टेंपो की टक्कर से भाई-बहन घायल
दातागंज। साइकिल से स्कूल जा रहे भाई-बहन को एक टेंपो चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए परिवार वाले बरेली ले गए हैं। चालक टेंपो लेकर फरार हो गया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव भटौली निवासी नकुल (12) और उसकी बहन कविता (10) क्रमश: कक्षा आठ और सात में स्थानीय चिरौंजी लाल धर्मपाल कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। दोनों गांव से साइकिल से ही आते हैं। आज सुबह भी वह साइकिल से स्कूल आ रहे थे कि गांव पापड़ के पास किसी टेंपो ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों बहन-भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका पाकर चालक तुरंत ही वहां से टेंपो को लेकर फरार हो गया। सूचना पर परिवार वाले पहुंच गए। दोनों की हालत नाजुक होने पर उन्हें बरेली ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि अभी उनके पास कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed