फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   चुनाव में पुलिस के मददगार बनेंगे 1434 होमगार्ड

चुनाव में पुलिस के मददगार बनेंगे 1434 होमगार्ड

Wed, 15 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में पुलिस के मददगार बनेंगे 1434 होमगार्ड
होमगार्ड। - फोटो : डेमो
बदायूं। जिले में निकाय चुनाव के दौरान होमगार्ड भी पुलिस का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे। इसके लिए पुलिस-प्रशासन की मांग के मुताबिक 1434 होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले में पुलिस की पहले से ही कमी है। निकाय चुनाव के लिए बाहरी जिलों से भी पुलिस बल मांगा गया है। चुनाव में व्यवस्था बनाने के लिए होमगार्डों को भी लगाया जाएगा। जिले में कुल 1620 होमगार्ड हैं। इनमें से 1434 की ड्यूटी निकाय चुनाव में लगाई गई है। यह बूथ के बाहर रहकर मतदान की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करेंगे। इनमें कुछ महिला होमगार्ड भी शामिल हैं। शासन से स्थानीय स्तर पर होमगार्डों को चुनाव ड्यूटी भत्ता देने के लिए 32 लाख रुपये अनुदान भी मिला है। होमगार्डों को उनकी चुनाव ड्यूटी भत्ते की आधी रकम ड्यूटी जाने से पहले ही मिल जाएगी और बाकी ड्यूटी के बाद मिलेगा।
विज्ञापन

----
शाहजहांपुर, बरेली और संभल भी जाएंगे होमगार्ड
बदायूं में 22 का मतदान कराने के बाद जिले के 659 होमगार्ड 26 नवंबर को शाहजहांपुर में होने वाले निकाय चुनाव में सुरक्षा ड्यूटी करेंगे। इसके लिए 23 को ही यह होमगार्ड जिले से रवाना हो जाएंगे। इसके बाद वहीं से इनमें से 144 होमगार्ड बरेली में 29 नवंबर को होने वाले चुनाव में ड्यूटी करेंगे तो 515 होमगार्ड संभल जिले में चुनाव की ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जिले में 1439 होमगार्डों की ड्यूटी चुनाव में लगी है। कुछ होमगार्ड दूसरे जिलों में भी जाएंगे। इस बारे में उन्हें निर्देशित कर दिया गया है। उन्हें दूसरे जिले में ड्यूटी करने पर तीस रुपये भत्ता अलग से मिलेगा।
- संदीप कुमार, जिला कमांडेंट होमगार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed