फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मनमानी पर उतरे ठेकेदार, नहीं मानते विद्यालय स्टाफ की

मनमानी पर उतरे ठेकेदार, नहीं मानते विद्यालय स्टाफ की

Thu, 09 Nov 2017 11:24 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
मनमानी पर उतरे ठेकेदार, नहीं मानते विद्यालय स्टाफ की
बच्चों को मिड-डे मील दिया - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को मिड-डे मील दिया जाता है। नगर और शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में मिड-डे मील एनजीओ वितरित करता है। बुधवार को बिसौली के प्राथमिक विद्यालय में खराब मिड-डे मील खाने से कई बच्चों की हालत बिगड़ गई थी। कस्बों में ही नहीं शहर के स्कूलों में भी बच्चों को घटिया मिड डे मील बांटा जा रहा है। कई प्रधानाध्यापक मिड-डे मील खराब होने की शिकायत अधिकारियों से कर चुके हैं।
विज्ञापन
मिड-डे मील की क्वालिटी घटिया शहर के विद्यालयों में एनजीओ की ओर से मिड-डे मील की सप्लाई की जाती है। बच्चों के इंटरवेल से कभी एक घंटे तो कभी दो घंटे पहले मीड डे मील पहुंचा दिया जाता है, इस वजह से खाना ठंडा हो जाता है। साथ ही मेन्यू के अनुसार भी खाना नहीं आता। प्राथमिक विद्यालय पटियाली सराय की सहायक प्रधानाध्यापक शोभा सक्सेेना ने बताया कि मिड-डे मील की क्वालिटी बेहद ही निम्न स्तर की है। इसको लेकर बच्चों ने कई मर्तबा शिकायत की। इसके बारे में आलाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
ठेकेदार कर रहा है मनमानी मिड डे मील में कई अनियमितताएं है। इसको लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इस ओर अब तक ध्यान नहीं दिया गया है। इस वजह से रोजाना मिड डे मील बहुत खराब आ रहा है। हालात यह है कि कुछ बच्चों ने मिड डे मील लेने तक से इंकार कर दिया। गुरुवार को रोटी, सब्जी आने चाहिए थी, लेकिन ठेकेदार की मानमानी के चलते दाल, चावल ही आए। प्राथमिक विद्यालय टिकटगंज की प्रधानाध्यापक मेहनाज खान ने बताया कि मिड डे मील को कई बार कर्मचरियों को रोका है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार कहने के बाद में कोई सुधार नहीं ठेकेदारों की मनमानी और अधिकारियों की लापरवाही के कारण बच्चों को बिना गुणवत्ता वाला मिड-डे मील खाने को मिल रहा है। इससे बच्चों की हालत भी खराब होने लगी है। हालात यह है कि गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय सराय नौ नंबर दो में मिड- डे मील लेकर पहुंचे ठेकेदार के कर्मचारियों से इसको लेकर काफी कहासुनी हुई, लेकिन कर्मचारी किसी की सुनने को तैयार नहीं थे और मिड डे मील ऐसे ही रखकर चले गए। प्राथमिक विद्यालय सराय नौ नंबर दो की प्रधानाध्यापक इफ्तिखार ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत एबीआरसी से भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed