फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नवजात शिशु का शव नाले में मिला

नवजात शिशु का शव नाले में मिला

Tue, 10 Oct 2017 01:09 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
नवजात शिशु का शव नाले में मिला
पु‌ल‌िस कार्यवाही - फोटो : अमर उजाला
नवजात का शव नाले में मिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। एक नर्सिंग होम के बाहर नाले में नवजात का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज। शव लगभग सात-आठ दिन पुराना बताया जा रहा है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के इंद्राचौक स्थित एक नर्सिंग होम के बाहर नाले में नवजात का शव पड़ा होने की सूचना सोमवार सुबह दस बजे एक राहगीर ने पुलिस को दी। देखते ही देखते नर्सिंग होम के बाहर काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। मौके पर सिविल लाइंस थाने के दरोगा अनिल कुमार पहुंचे और नवजात का शव नाले से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवजात के बारे में पुलिस के पूछताछ करने पर नर्सिंगहोम की संचालिका पुलिस से उलझ गई। बोलीं-शिशु का शव नर्सिंग होम में नहीं बाहर नाले में मिला है, इसलिए हमसे कोई मतलब नहीं है। सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि नवजात का शव सात से आठ दिन पुराना है। नर्सिंग होम के सीसीटीवी फुटेज निकालने के बाद हकीकत सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed