{"_id":"59db92ef4f1c1b72548b671d","slug":"51507562223-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़ा युवक आया तार की चपेट में, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़ा युवक आया तार की चपेट में, घायल
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसावां (बदायूं)। हाथरस जिले का एक युवक थाना क्षेत्र के ग्राम सौंधेमई में अपने रिश्तेदारी में आया था। जब वह घर वापस जाने के लिए सड़क किनारे बस के इंतजार में खड़ा था। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक कंटीले तार को लेकर गुजरे। वह उसकी चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाथरस सिटी निवासी 18 वर्षीय सौरभ सोमवार को सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम सौधेंमई निवासी धीरपाल के यहां आया था। शाम पांच बजे घर जाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहा था। तभी एक बाइक सवार कंटीला तार लेकर गुजरा, अचानक तार छूटकर युवक सौरभ की गर्दन में फंस गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर भर्ती कराया। थानाध्यक्ष हरिभान सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घायल युवक को प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
----------------
एचटी लाइन की चपेट में आने से अधेड़ घायल
बिनावर। कस्बे के गांव विजय नगला निवासी अली मोहम्मद धान के खेत में काम कर रहा था। दोपहर के समय अचानक एचटी लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आकर अली मोहम्मद बुरी तरह झुलस गया। खेतों में काम कर रहे लोगों ने बचाया। इलाज के लिए जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया एचटी लाइन के तार लंबे समय से जर्जर है। बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन अब तक सही नहीं कराया गया।