{"_id":"59ba06a24f1c1b25688b46d2","slug":"51505363618-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लेटलतीफ’- कर्मियों पर कसा शिकंजा, राइट टाइम पहुंचे दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लेटलतीफ’- कर्मियों पर कसा शिकंजा, राइट टाइम पहुंचे दफ्तर
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)।
मंगलवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा विधायक आरके शर्मा की छापामार कार्रवाई के दौरान गैर हाजिर मिले अफसरों समेत कर्मचारी बुधवार को राइट टाइम नजर आए। अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ जहां डॉक्टर अपने केबिन में मरीजों से पहले ही पहुंच गए। पालिका ईओ समेत अधिकतर कर्मचारियों ने कार्यालय में 10 बजे ही दस्तक दे दी।
पालिका कार्यालय में लिपिक संवर्ग के कर्मचारी और अनुभाग इंचार्ज बुधवार सुबह में दफ्तर खुलने से छह-सात मिनट पहले पहुंचे। ईओ संजय कुमार तिवारी और जेई विनय सक्सेना समेत उनके मातहत भी समय से दफ्तर पहुंच गए। मंगलवार को छापामार कार्रवाई के दौरान भाजपा विधायक आरके शर्मा ने पालिका कार्यालय में ईओ समेत ज्यादातर कर्मचारियों के नहीं मिलने पर उपस्थिति रजिस्टर अपने साथ ले गए थे। अस्पताल में भी डॉक्टरों से लेकर स्वास्थ्य कर्मी मरीजों के प्रति सजग भूमिका में रहे। विधायक को अस्पताल में एक डॉक्टर समेत कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले थे। स्वास्थ्य कर्मियों ने शौचालय और उसके आसपास इलाके की सफाई भी करा दी। इधर, सूत्रों की मानें तो प्रशासन ने अभी तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है। मामला अफसरों के संज्ञान में है लेकिन वह विधायक के रुख का इंतजार कर रहे हैं। कार्रवाई की स्थिति में उनकी गैरहाजिरी के साथ ही एक दिन वेतन भी काटा जा सकता है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक आरके शर्मा का कहना है कि मैने नगर पालिका कार्यालय और सीएचसी की स्थिति समेत ईओ, डॉक्टरों और कर्मचारियों की गैर मौजूदगी से डीएम को अवगत करा दिया है। जनता के प्रति संवेदनहीन अफसरों को किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन एके श्रीवास्तव का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में आया है लेकिन अब तक पालिका का उपस्थिति मेरे पास नहीं पहुंची है। निरीक्षण को विधायक पहुंचे थे, उन्हें कई कर्मचारी और अफसर गैरहाजिर मिले। जो भी कर्मचारी कार्यालय पहुंचने में देर करेगा या फिर लापरवाह रहेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।