फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   50 roads in the city are in bad condition, 12 will be constructed.

Budaun News: शहर की 50 सड़कें बदहाल, 12 का होगा निर्माण

Tue, 07 Oct 2025 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
50 roads in the city are in bad condition, 12 will be constructed.
अनाज मंडी रोड टूटा। संवाद
बदायूं। शहरी क्षेत्र में करीब 50 सड़कें उखड़ी हुई हैं। इन सड़कों पर हिचकोले खाते हुए वाहन गुजर रहे हैं। आए दिन लोग इन सड़कों पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वाहन चालकों को अपने वाहनों की मरम्मत पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। इन सभी सड़कों की मरम्मत होनी चाहिए लेकिन डूडा ने इसमें 12 सड़कों को बनवाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद इसका निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जवाहरपुरी, शिवपुरम, अनाज मंडी, पाल नगर, रोडवेज बस स्टैंड से बदायूं क्लब होते हुए भामाशाह चौक तक, परशुराम चौक से महाराणा प्रताप चौक तक, परशुराम चौक से गोपी चौक और वन विभाग रोड तक प्रमुख सड़के हैं। इन सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय निवासी हरिओम, रमेश का कहना है कि बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो गई थी। पानी भर जाने से गड्ढे नजर नहीं आए और कई वाहन इसमें गिरे। लोगों ने नगर पालिका से इन सड़कों को बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन


-------

अनाज मंडी को जाने वाली सड़क उखड़ी

-नगर पालिका कार्यालय से महज 100 कदम की दूरी पर अनाज मंडी को जाने वाली सड़क है। वह सड़क अब पूरी तरह से टूटी है। जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। कई जगहों पर बजरी उखड़ गई है। इस पर कई बार लोग फिसल कर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

भामाशाह चौक के पास टूटी सड़क
- भामाशाह चौक से बदायूं क्लब होते हुए रोडवेज बस स्टैंड को जाने वाली सड़क कई जगह टूटी है। ऐसे में इससे बरेली, चंदौसी, दातागंज, फर्रुखाबाद को जाने वाली बसों मेें बैठे यात्रियों को परेशानी होती है। गहरे गड्ढे होने के कारण कई बार यात्री बस में सीटों से टकरा जाते हैं।

--------

गड्ढ़े में पलट ई-रिक्शा

-महाराणा प्रताप चौक से सिविल बार, जिला अस्पताल होते हुए परशुराम चौक को जाने वाली सड़क बेहद खराब है। सिविल बार के पास सड़क में इतना गड्ढ़ा हो गया है कि सोमवार सुबह सब्जी लेकर मंडी जा रहा रहा ई-रिक्शा पलट गया। गनीमत रही किसी के चोट नहीं आयी।

-------

वन विभाग रोड पर अनगिनत गड्ढे

राजकीय इंटर कॉलेज से वन विभाग होते हुए पुलिस लाइन की तरफ जाने वाले रोड़ में अनगिनत गड्ढे हैं। जहां यह है कि कई जगहों पर सड़क को नामोनिशान तक गायब हो गया है। उसकी वजह से उधर से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


---------

डूडा बनवाएगा शहर की 12 सड़कें
- लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों और बढ़ती असुविधा को देखते हुए डूडा ने शहर की 12 प्रमुख सड़कों के निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी है। योजना की स्वीकृति मिलते ही इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। उसके लोगों को आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी। डूडा के अनुसार करीब 70 लाख से यह सड़कें बनवाई जाएगी। पीओ डूूडा कल्पना जायसवाल ने बताया कि इन सड़कों की कार्ययोजना बनाकर भेज दी है।

अनाज मंडी रोड टूटा। संवाद

अनाज मंडी रोड टूटा। संवाद

अनाज मंडी रोड टूटा। संवाद

अनाज मंडी रोड टूटा। संवाद

अनाज मंडी रोड टूटा। संवाद

अनाज मंडी रोड टूटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed