फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   497 vehicle owners deposited Rs 98.42 lakh in OTS

Budaun News: ओटीएस में 497 वाहन स्वामियों ने जमा किए 98.42 लाख रुपये

Sat, 08 Feb 2025 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
497 vehicle owners deposited Rs 98.42 lakh in OTS
बदायूं। परिवहन निगम में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत तीन महीने में करीब एक करोड़ रुपये की धनराशि सरकारी खाते में जमा कराई है। सबसे अधिक धनराशि जनवरी में जमा हुई।
विज्ञापन


परिवहन निगम की ओटीएस के तहत 497 वाहन मालिकों ने 98.42 लाख रुपये का बकाया टैक्स जमा किया है। अंतिम दिन पांच फरवरी को एआरटीओ कार्यालय में काउंटर पर बकाया जमा करने के लिए वाहन स्वामियों की भीड़ रही। उनका टैक्स जमा कराने में विभाग को पसीना बहाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के करीब 50 फीसदी वाहनों का टैक्स जमा कराने में विभाग ओटीएस के माध्यम से सफल रहा है। अब भी एक करोड़ से अधिक का टैक्स बकाया है। 500 से अधिक वाहन स्वामी ऐसे रहे, जिन्होंने पंजीकरण रद्द होने के बाद भी बकाया जमा नहीं किया। एकमुश्त समाधान योजना छह नवंबर को लागू की गई थी। इसके तहत वाहन मालिकाें को बकाया टैक्स जमा करने पर जुर्माने की राशि का भुगतान नहीं करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय के प्रधान सहायक निखिल ने बताया कि टीम ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया। इसके बाद यह धनराशि जमा हो सकी है। पांच फरवरी को अंतिम दिन तक कुल 580 आवेदन आए। इसमें 497 मोटर मालिकों ने अपना बकाया टैक्स 98.42 लाख रुपये जमा किया है।




ओटीएस के तहत वाहन स्वामियों को बिना पेनॉल्टी के टैक्स जमा करने का मौका दिया गया था। बकाया राशि वाले वाहन बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर निरुद्ध किए जाएंगे। अब उन्हें किसी प्रकार कि छूट नहीं दी जाएगी। -रामवचन गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed