फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   46 complaints came in the resolution day, only six were settled on the spot

समाधान दिवस में आईं 46 शिकायतें, मौके पर निपटीं केवल छह

Wed, 03 Mar 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
46 complaints came in the resolution day, only six were settled on the spot
बदायूं। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 46 शिकायतें आईं, जिनमें केवल छह का ही मौके पर निस्तारण हो सका। बाकी के निदान के लिए अधिकारियों ने अधीनस्थों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम कुमार प्रशांत ने एसएसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ निशा अनंत व अन्य अधिकारियों के साथ तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को सुना।
विज्ञापन

मोहल्ला शहवाजपुर निवासी मो. रजा खां ने शिकायत की कि उनकी ग्राम गभियाई स्थित संक्रमणीय भूमि पर दबंगों ने कब्जा किया हुआ है और उन्हें अपने हिस्से का खेत नहीं जोतने दे रहे हैं, साथ ही गाली-गलौज कर मारने धमकी देकर भगा देते हैं। डीएम ने तहसीलदार सदर को स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सखानूं निवासी आबिद हसन ने शिकायत की कि वह अनपढ़ है। उसके खेत के पास मेड़ को तोड़कर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। डीएम ने तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उझानी के ग्राम कुढा नरसिंहपुर निवासी ओमप्रकाश ने शिकायत की कि उसके गांव के कुछ लोगों ने गुंडागर्दी के बल पर उसकी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। डीएम ने तहसीलदार सदर को निर्देश दिए है कि जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
डीएम ने समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर पेंशन शिविर लगाए गए, जहां वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांगजन पेंशन का लाभ लाभार्थियों को दिलाया गया।

बिल्सी। तहसील सभागार में एसडीएम आरबी सिंह एवं सीओ अनिरुद्ध सिंह की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 26 लोगों ने अपनी-अपनी शिकायत कीं, जिसमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सभी शिकायतों को संबंधित अधिकारी को प्रेषित करते हुए एसडीएम ने समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed