फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   44.30 crore for development by jila panchayt

44.30 करोड़ से विकास कराएगी जिला पंचायत

Sat, 17 Dec 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Sat, 17 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
44.30 crore for development by jila panchayt
44.30 करोड़ से विकास कराएगी जिला पंचायत 
जिला पंचायत वित्तीय वर्ष 2017-18 में जिले में जिले के विकास पर 44.30 करोड़ रुपये खर्च करेगी। शुक्रवार को जिला पंचायत के पंडित गोविंद बल्लभ पंत सभागार में हुई जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में बजट को मंजूरी मिल गई। इस दौरान कुछ सदस्यों ने मनरेगा से हो रहे कार्यों पर आपत्ति दर्ज कराते हुए हंगामा भी किया। वर्ष 2016-17 की पूरक कार्ययोजना को भी बैठक में रखा गया। इसे भी सदन ने पारित कर दिया। 
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्र की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2016-17 का 52,89,65241 रुपये का पुनीक्षण बजट रखा गया। इसे  सर्व सहमति से पारित कर दिया गया। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2017-18 का मूल  बजट 44,30,98,533 रुपये सदन के पटल पर अनुमोदन के लिए रखा गया। इसे भी सदन  ने स्वीकृति दे दी। वित्तीय वर्ष 2015-16 के संपत्ति और विभव कर की सूची को भी सदन का अनुमोदन मिल गया। बैठक के दौरान जब मनरेगा के कार्यों पर चर्चा हुई तो कुछ विपक्षी सदस्यों ने हंगामा कर दिया। डीसी मनरेगा ने वित्तीय वर्ष 2017-18 का 8149.84 लाख रुपये का श्रम बजट सदन में रखा। इस पर कुछ सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायतों से इसके लिए कार्य योजना प्राप्त नहीं की गई है। मुख्य विकास अधिकारी अच्छेलाल यादव ने भरोसा दिया कि जल्द कार्य योजना प्राप्त कर ली जाएगी। बैठक में गोविंद बल्लभ पंत सभागार के जीर्णोद्धार के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इस पर सदस्य शांत हुए। बैठक  में एमएलसी बनवारी सिंह यादव, विधायक आशीष यादव, आशुतोष मौर्य, डीसीबी चेयरमैन ब्रजेश यादव, एएमए अशोक कुमार सदस्यों में डॉ. शीकल अहमद, अशोक यादव, अंकुर यादव, राहुल यादव, नीलम यादव, दमयंती वर्मा, पूजा वर्मा, विनीता देवी, राजवती वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन


9.40 करोड़ की लागत से बनेंगे 188 आंगनबाड़ी केंद्र
बदायूं। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में जिले में 188 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को भी बोर्ड की सहमति मिल गई है। इन पर 9.40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र के निर्माण पर मनरेगा के तहत पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खाली कराया जाएगा जिपं का गेस्ट हाउस
बदायूं। जिला पंचायत के गेस्ट हाउस को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग से खाली कराने का प्रस्ताव भी बैठक में पास किया गया। जिला पंचायत के गेस्ट हाउस में कई साल से ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग का कार्यालय चल रहा है। कई बाद सदस्य गेस्ट हाउस खाली कराने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed