फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ‘लोकतंत्र के लिए हम सबकी जवाबदेही’

‘लोकतंत्र के लिए हम सबकी जवाबदेही’

Fri, 05 Apr 2019 01:27 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
‘लोकतंत्र के लिए हम सबकी जवाबदेही’
बदायूं। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक योगेश शर्मा ने शहर के निकट मझिया गांव में विचार गोष्ठी व शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला संयोजक ने कहा कि लोकतंत्र के लिए हम सब की जवाबदेही है, यदि हम अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करते हैं या फिर नोटा का बटन दबाते हैं तो हम कभी अपने अधिकारों के लिए आवाज नहीं उठा पाएंगे। जिला सहसंयोजक अंकित पटेल ने कहा कि अगर हम वोट का बहिष्कार करते हैं या फिर जानबूझकर वोट नहीं डालने जाते तो खुद को धोखा देते हैं। मतदान का बहिष्कार करना किसी अपराध से कम नहीं है। नगर अध्यक्ष मोहित मिश्रा ने लोगों से 23 अप्रैल को बूथों पर पहुंचकर मतदान करने की अपील की। इस मौके पर प्रांजल चौहान, हर्षित राघव, अभिषेक प्रताप सिंह, जुगनू ठाकुर, अतुलेश सक्सेना, उत्कर्ष कुशवाह, लवकेश सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बिसौली। लोकसभा चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेगी। इसको लेकर परिषद ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद के बरेली विभाग सहसंयोजक शिवम शंखधार ने कहा कि संगठन द्वारा पूर्व से ही इस ओर विशेष कार्य किए जा रहे हैं। पूर्व में परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता पंजीकरण अभियान का आगाज किया गया। दूसरे चरण में विद्यार्थी परिषद ने देश के लगभग हर लोकसभा क्षेत्र में ‘उभरता भारत-नई आशाएं’ विषय पर विचार संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए। मताधिकार के प्रयोग को लेकर शपथ कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। शंखधार ने कहा कि देश में शत प्रतिशत मतदान के लिए युवा पूरी प्राथमिकता के साथ चुनाव में प्रतिभाग करें। कार्यक्रम में परिषद के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed