फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एरियर भुगतान के चार करोड़ वापस हो जाने से लिपिक की बढ़ी दिक्कत

एरियर भुगतान के चार करोड़ वापस हो जाने से लिपिक की बढ़ी दिक्कत

Fri, 05 Apr 2019 01:30 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
एरियर भुगतान के चार करोड़ वापस हो जाने से लिपिक की बढ़ी दिक्कत
बदायूं। सफाई कर्मियों के एरियर भुगतान को मिले चार करोड़ रुपये शासन को वापस भेज देने के मामले में सीडीओ निशा अनंत के कड़ा रुख अपनाने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में खलबली मची है। सीडीओ के जवाब-तलब करने पर डीपीआरओ ने खुद को सुरक्षित करते हुए पूरी तरह से लिपिक कालीचरन को दोषी ठहरा दिया है। डीपीआरओ ने लिपिक को आठ बिंदुओं पर आरोप पत्र देते हुए एक सप्ताह के अंदर जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के गांवों में तैनात अनुसूचित जाति के सफाई कर्मचारियों के वर्ष 2008 के अलावा सातवें वेतनमान के एरियर के भुगतान को शासन से ढाई करोड़ तथा पिछड़ा वर्ग के लिए डेढ़ करोड़ का बजट मिला था, लेकिन एरियर का भुगतान सफाई कर्मियों को नहीं किया गया, जबकि वह लगातार इसकी मांग डीपीआरओ और लिपिक से करते आ रहे थे। सफाई कर्मियों ने पिछले दिनों सीडीओ से मिलकर इस बात का आरोप लगाया था कि लिपिक ने मनमानी करते हुए उनके एरियर के भुगतान को आया चार करोड़ शासन को वापस भेज दिया है। यह सुनकर सीडीओ निशा अनंत भी चौक गईं थीं। उन्होंने तत्काल ही डीपीआरओ शशिकांत पांडेय को पत्र जारी कर जवाब-तलब किया था। तब डीपीआरओ कार्यालय के सभी कर्मचारियों में भी खलबली मच गई।
विज्ञापन

वहीं गुरुवार को डीपीआरओ ने अपनी सफाई देते हुए इस मामले में पूरी तरह से कनिष्ठ लिपिक कालीचरन को दोषी ठहराया है। लिपिक को दिए आठ बिंदुओं के आरोप पत्र में कहा है कि उन्हें गुमराह करते हुए उन्होंने बजट समर्पित करा दिया। इस लापरवाही की वजह से सफाई कर्मियों को एरियर का भुगतान नहीं किया जा सका। डीपीआरओ ने बताया कि लिपिक को एक सप्ताह के भीतर लिखित तौर पर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो क्या डीपीआरओ ने पत्र देखा ही नहीं
सवाल उठ रहा है जब लिपिक ने बजट को समर्पित करने संबंधी फाइल डीपीआरओ के समक्ष पेश की थी। तब क्या उन्होंने उसे गंभीरता से देखा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed