{"_id":"5ca38ea9bdec224b9d4f6ed9","slug":"41554222761-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज पर दो बाइकें टकराईं, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज पर दो बाइकें टकराईं, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम ओवरब्रिज के ऊपर दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा शाम करीब छह बजे हुआ था। उस समय सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहबाजपुर निवासी गयासुद्दीन (40) पुत्र कमरुद्दीन मंडी समिति की ओर से बाइक लेकर लौट रहे थे। उनकी बाइक ओवरब्रिज के ऊपर पहुंची थी कि तभी सामने से आई तेज गति की बाइक टकरा गई। इस हादसे में गयासुद्दीन की मौत हो गई, जबकि महाराजनगर निवासी चांद (19) पुत्र प्यारे मियां घायल हो गया। दोनों बाइक सवारों में से कोई हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है, साथ ही शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।