फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ओवरहेड टैंक का वाल्व लीक, हर तरफ पानी-पानी

ओवरहेड टैंक का वाल्व लीक, हर तरफ पानी-पानी

Mon, 07 Jan 2019 12:16 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
ओवरहेड टैंक का वाल्व लीक, हर तरफ पानी-पानी
बदायूं। शहर के वाटर वर्क्स पर नगर पालिका का ओवरहेड टैंक है। रविवार को वाल्व लीक होने के कारण वहां से पानी बहने लगा। लोगों ने इसकी जानकारी पालिका प्रशासन को दी। काफी देर बाद पहुंचे कर्मचारियों ने पानी की सप्लाई बंद की, लेकिन तब तक हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था। इस दौरान पूरा परिसर तालाब की तरह बन गया।
विज्ञापन

जल ही जीवन है। ये वाक्य जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारियों की जुबां से हर वक्त सुनने को मिल जाता है, लेकिन नगर पालिका के अधिकारी से लेकर कर्मचारी इस ओर बिल्कुल भी ध्यान ही नहीं देते हैं। यही वजह रही कि रविवार को वाटर वर्क्स स्थित ओवरहेड टैंक का वॉल्व लीक हो जाने की वजह से करीब दो घंटे यूं ही पानी की बर्बादी होती रही। स्थानीय लोगों ने इसके बारे में अधिकारी से लेकर कर्मचारी को जानकारी देनी चाही, लेकिन सुबह को किसी ने फोन उठाना उचित नहीं समझा। जब दिन निकल आया और पालिका में एक-दो कर्मचारी पहुंचे, तब लोगों ने उनको इसके बारे में जानकारी दी। एक कर्मचारी वाटर वर्क्स पहुंचा और वाल्व को बंद किया। इसके बाद ही पानी का बहना बंद हो सका।
विज्ञापन


मनमानी कर रहे कर्मचारी
लोगों का आरोप है कि पालिका के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक अपनी मनमानी पर उतारू हैं। उन्हें किसी की कोई परवाह नहीं है। सुबह पानी बहने पर हालत ये हो गई थी कि महीनों से साफ नहीं हुई नालियों की गंदगी सड़क पर बहने लगी थी। इससे पालिका की ओर से कराई जा रही सफाई का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरहेड टैंक का वाल्व खराब हो गया था। उसे दिन में सही करा दिया गया है। अब वहां पर कोई दिक्कत नहीं है।
सचिन, जलकल कर्मचारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed