फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   परिवहन निगम की बसें लगा रहीं रोडवेज चौराहे पर जाम

परिवहन निगम की बसें लगा रहीं रोडवेज चौराहे पर जाम

Tue, 25 Dec 2018 08:55 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 25 Dec 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम की बसें लगा रहीं रोडवेज चौराहे पर जाम
परिवहन निगम की बसें लगा
विज्ञापन

रहीं रोडवेज चौराहे पर जाम
बदायूं। रोडवेज चौराहे पर एक तरफ डग्गामार बसें मुसीबत बनी हैं। वहीं दूसरी ओर परिवहन निगम की बसें यातायात व्यवस्था बिगाड़ रहीं हैं। यह रोजाना सड़क पर खड़ी कर दी जाती हैं। इससे न सिर्फ वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। बल्कि चौराहे पर जाम भी लग जाता है। कभी-कभी परिवहन निगम की बसें दोनों साइड घेर लेती हैं। इससे दोपहिया वाहन तक जाम में फंस जाते हैं।
शहर के रोडवेज चौराहे की व्यवस्था डग्गामार वाहनों की तरह हो गई है। कब और किस समय बिगड़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस और स्वयं परिवहन विभाग के कर्मचारी लगे हैं। इसके बावजूद रोडवेज चौराहे से जाम की स्थिति खत्म नहीं हो रही है। काफी समय से डग्गामार बसें मुसीबत बनी हुईं हैं। जिन्हें हटवाने के लिए सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर ने अभियान चलाया था। उनके प्रयास पर काफी हद तक डग्गामारी पर विराम लगाया जा सका। उसके बाद परिवहन निगम की बसों ने व्यवस्था का चौपट कर दिया। हालात यह हैं कि पुलिस लाइन चौराहे से लेकर रोडवेज बस स्टैंड तक दर्जनों बसें सड़क पर खड़ी दिखाई देती हैं। स्टैंड के बाहर बसें खड़ी करने पर एक बार प्राइवेट बस यूनियन वालों ने हंगामा किया था। इससे पुलिस प्रशासन तक के हाथ पांव फूल गए थे। जिस पर प्राइवेट बस यूनियन, एआरएम और एआरटीओ प्रवर्तन के साथ बैठकर पुलिस ने रणनीति बनाई थी। एआरएम से कहा गया था कि कोई बस सड़क पर खड़ी नहीं होगी। कुछ समय तक व्यवस्था सही रही लेकिन उसके बाद बिगड़ गई। तब से लेकर जिसके मन में आता है, वहीं बस लगा देता है। फिर यह भी नहीं सोचता कि इससे बाकी वाहन कैसे निकलेंगे, जाम लगेगा या नहीं।
विज्ञापन

आज के हालात पर गौर करें तो एक साइड परिवहन निगम की बसें घेर रहीं हैं। अधिकतर बसें सड़क पर खड़ी होकर सवारियों को बैठा रहीं हैं। चौराहे पर दो-चार बसें हमेशा खड़ी रहती हैं। इससे आए दिन जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed