{"_id":"5b9bf60f867a557ffe03f114","slug":"41536947727-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की भिड़त में बुजुर्ग की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की भिड़त में बुजुर्ग की मौत, तीन घायल
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नं0-35,36,37
दो बाइक की भिड़त में बुजुर्ग
की मौत, तीन लोग घायल
घायलों में मृतक का भतीजा शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
सहसवान (बदायूं)। दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां से हालत गंभीर होने पर तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह हादसा शुक्रवार दोपहर में सहसवान से जरीफपुर को जाने वाले मार्ग पर रसूलपुर मोड़ के पास हुआ।
उझानी के गांव संजरपुर निवासी तेजपाल (60) अपने भतीजे रामबाबू पुत्र रामऔतार के साथ रसूलपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में गए थे। वहां से शुक्रवार दोपहर दोनों बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में रसूलपुर मोड़ पर उनकी गाड़ी सामने से आई दूसरी बाइक से टकरा गई। इस हादसे में तेजपाल, रामबाबू के अलावा दूसरी बाइक पर सवार मुकेश पुत्र रामदास निवासी गांव गुंथल थाना चंदौसी और जानकी पत्नी केहर सिंह निवासी नगलावरन कोतवाली सहसवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने सभी को सहसवान सीएचसी पहुंचा दिया। जहां तेजपाल को मृत घोषित कर दिया गया। सभी घायलोें को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।