{"_id":"5aef116f4f1c1b9d098b87b3","slug":"41525617007-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध पीने से एक ही परिवार के सात लोगों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध पीने से एक ही परिवार के सात लोगों की हालत बिगड़ी
Updated Mon, 07 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध पीने से एक ही परिवार के सात लोगों की हालत बिगड़ी
बीमार लोगों में चार बच्चे शामिल, उझानी सीएचसी में भर्ती
उझानी इलाके के धर्मपुर गांव में रविवार सुबह का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
इलाके के धर्मपुर गांव में शनिवार का दूध, रविवार सुबह उबालकर पीने से एक परिवार के सात लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है।
मामला सुबह करीब नौ बजे का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी खूब सिंह ने शनिवार शाम को कमंडल में दूध भरकर बरामदे में टांग दिया। दूध को उबाला नहीं गया था। रविवार सुबह खूब सिंह की पत्नी रेशमवती (40) ने दूध गर्म किया और घर में मौजूद सभी सदस्यों को पिला दिया। करीब आधा घंटा बाद ही रेशमवती को उल्टियां होने लगीं। देखते ही परिवार के सभी सदस्य उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए।
जानकारी मिलने पर प्रधान अहवरन सिंह ने एंबुलेंस को बुला लिया। उल्टी-दस्त के शिकार खूब सिंह, उसकी पत्नी रेशमवती, बच्चों में 11 वर्षीय बेटे जुगेंद्र सिंह, आठ साल के महावीर, बेटी रोशनी (सात), रिश्तेदारी में आई कोठा निवासी कांता पत्नी राधेश्याम (32) और उसके परिजन की बेटी पांच वर्षीय नेहा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर भर्ती कराया गया। चिकित्साधिकारी गौस मोहम्मद और नथनसिंह ने बताया कि खूब सिंह समेत उसके परिजनों ने जिस दूध को पीया, संक्रमित हो गया था। अपराह्न में तबीयत में सुधार के बाद परिजन सभी पीड़ितों को घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
-------------
डॉक्टर ने देखा कमंडल तो आई सड़ांध
उझानी। अस्पताल पहुंचा खूब सिंह वह कमंडल भी साथ लेकर आया जिसमें रात में दूध रखा था। हालांकि सुबह उसे धो दिया गया था। डॉक्टर ने जब कमंडल देखा तो सड़ांध महसूस हुई। खूब सिंह ने बताया कि दूध खौलाने के बाद उसे छाना भी गया था।