फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मौसम विभाग की चेतावनी के बाद डीएम ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद डीएम ने जारी किया अलर्ट

Mon, 07 May 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद डीएम ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद डीएम ने जारी किया अलर्ट
विज्ञापन

एसडीएम, तहसीलदार को जारी किया सतर्क रहने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
मौसम विभाग ने छह से नौ मई तक मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। इसमें छह और सात मई को आंधी तथा आठ मई को गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस आधार पर डीएम दिनेश कुमार सिंह ने जिले में अलर्ट जारी किया है। सभी एसडीएम, तहसीलदार आदि को जरूरी निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग की ओर से तीन मई को एक अलर्ट जारी किया गया था। जिसमें तीन से पांच मई के बीच में तूफान आने की आशंका जताई गई। इस पर जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया। जिसको लेकर शुक्रवार का दिन आशंकाओं में बीता। शनिवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ता गया। बादलों की वजह से उमस अधिक रही। शाम तक आंधी न आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं मौसम विभाग की ओर से दोबारा अलर्ट जारी किया गया। जिसमें छह से आठ मई के बीच मौसम खराब रहने का अनुमान जताया गया।
विज्ञापन

डीएम ने इसको लेकर एसडीएम, तहसीलदार समेत सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि मौसम खराब होने के कारण अगर जिले में किसी भी प्रकार की कोई क्षति होती है तो इस संबंध में तुरंत कदम उठाए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सोशल मीडिया पर आंधी, तूफान को लेकर कई मैसेज वायरल
सोशल मीडिया पर कई तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं। इसको लेकर लोगों के जहन में डर पैदा हो रहा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि लोग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फेक मैसेज पर ध्यान न दें। किसी भी स्थिति के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed