फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सफाई व्यवस्था चौपट, सड़कों पर भरा पानी

सफाई व्यवस्था चौपट, सड़कों पर भरा पानी

Mon, 07 May 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था चौपट, सड़कों पर भरा पानी
सफाई व्यवस्था चौपट, सड़कों पर भरा पानी
विज्ञापन

अधिकतर जगहों पर नालियां चोक, जलभराव से लोग परेशान, नहीं हो रही सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
पूूरे शहर में सफाई व्यवस्था चौपट है। सफाई न होने की वजह से शहर में अधिकतर जगहों की नालियां चोक होने लगी है। चोक नालियों से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। कीचड़ युक्त जलभराव से लोग परेशान हैं तो जिम्मेदार बेपरवाह बने हैं।
नगर पालिका की ओर से शहर में सफाई को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं कि उनके लिए पहले से अच्छे दिन आएंगे लेकिन शहर के मौजूदा हालत को देखते हुए यह कहना मुनासिब नहीं लग रहा है। शहर के गांधी ग्राउंड रोड पर जलभराव है। इससे आने जाने वाले लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह और बात है कि पालिका कर्मचारी शहरवासियों को तो जागरूक करने का प्रयास करते हैं कि वे कूड़ा इधर-उधर न डालें सफाई बनाए रखें लेकिन इसके विपरीत पालिका के कर्मचारी शहर के अधिकतर मोहल्लों में महीनों से नहीं पहुंचे हैं। कुछ मोहल्ले में गए भी हैं तो वहां पर सिर्फ रस्म अदायगी करके लौट आए हैं। सफाई नहीं होने की वजह से नालियां चोक होने लगी हैं। जिस वजह से गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा है। ऐसा नहीं है कि पालिका के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है, पर वे खामोश हैं। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

------------------------
क्या कहते हैं लोग
यहां पर कभी कोई सफाई कर्मचारी आज तक दिखाई नहीं दिया। जब कोई ज्यादा शिकायत करता है, तो टीम भेेज कर सफाई कराई जाती है। अन्यथा कोई सफाई कर्मचारी नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भुवनेश्वर गुप्ता, शिव कॉलोनी
---
सफाई व्यवस्था पूरी तरफ से फेल है। कोई भी जनता की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। हर तरफ गंदगी फैली पड़ी है। इस वजह से जलभराव की समस्या भी आम होती जा रही है। जो लोगों को दुख का कारण बन रही है।
-विजय मेहता, पंजाबी कॉलोनी
-----
मोहल्ला नेकपुर में सफाई कर्मचारी आता ही नहीं है। यहां पर लोग ही खुद सफाई करते हैं। जहां पर घर नहीं है वहां पर गंदगी एकत्र हो जाती है। जिस वजह से जलभराव हो जाता है। कई बार शिकायत की लेकिन आज तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।
-प्रदीप कुमार, नेकपुर
---
तीन महीने से सफाई कर्मचारी नहीं आया है। इस वजह से यहां की नालियां चोक हो गई। सुबह-शाम गलियों में पानी भर जाता है। उसे निकलने में देर लगती है जिस कारण बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है।

-पप्पू गौतम, आदर्श नगर
----
वर्जन
सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। किसी भी जगह पर कूड़ा एकत्र न होने दें। हर जगह सफाई की जाएगी। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। वह कूड़ा सिर्फ कूड़ेदान में डालें। जिससे कूड़ा नालियों में न पहुंचे।
-निशा मिश्रा, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed