फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अभ्यास वर्ग में जो भी सीखा, उसे अपने जीवन में उतारें

अभ्यास वर्ग में जो भी सीखा, उसे अपने जीवन में उतारें

Sun, 15 Apr 2018 06:48 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
अभ्यास वर्ग में जो भी सीखा, उसे अपने जीवन में उतारें
फोटो: 5,6,7
विज्ञापन


‘अभ्यास वर्ग में जो सीखा,
उसे अपने जीवन में उतारें’
कई कार्यकर्ताओं को दिए गए नए पदभार
तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग का हुआ समापन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
शिवदेवी सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग का रविवार को समापन हो गया। इसमें प्रांतीय स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रांतीय अध्यक्ष धनश्याम सिंह लोधी ने कई पदाधिकारियों को पदभार सौंपे।

प्रांतीय अध्यक्ष धनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। हर व्यक्ति को राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहना चाहिए। अभ्यास वर्ग में जो भी सीखा है। उसे अपने जीवन में उतारें। पूर्व प्रचारक कृष्ण चंद्र ने कहा कि हमें अपना आत्मविश्वास नहीं खोना चाहिए। जो भी व्यक्ति अपना आत्मविश्वास खो देता है। तो वह स्वत: ही खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी ने सिखाया है कि आत्मविश्वास के जरिए व्यक्ति कठिन से कठिन हालत में भी विजय प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर आगरा के अमित चौधरी को प्रांतीय अध्यक्ष, जोगपाल को प्रांतीय उपाध्यक्ष, पीलीभीत हिंदू युवा वाहिनी के स्वतंत्र देवल को प्रांतीय महामंत्री, उमाकांत को प्रांतीय संगठन मंत्री, श्रीकृष्ण चंद्र को क्षेत्रीय कार्यकरणी सदस्य और हेतेश को क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जोगपाल सिंह, धीरज सिंह, डॉ. अशोक शर्मा, दीपक गुप्ता, रतन वैश्य, मुकेश वर्मा, मोहित सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed