फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शहर की 60 फीसदी सड़कें क्षतिग्रस्त

शहर की 60 फीसदी सड़कें क्षतिग्रस्त

Thu, 26 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
शहर की 60 फीसदी सड़कें क्षतिग्रस्त
क्षत‌िग्रस्त सड़क। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। प्रदेश की बागडोर संभालते ही मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने समूचे सूबे की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को कहा था। बुधवार को यहां आए प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 80 प्रतिशत सड़कें गड्ढा मुक्त होने का दावा किया था। मगर यहां शहर की तस्वीर कुछ अलग है। शहर की अधिकतर सड़कों पर गड्ढे हैं। कहीं डिप खुले पड़े हैं तो कहीं कीचड़ भरी है।
विज्ञापन

--
खेड़ा नवादा
खेड़ा नवादा स्थित साईं मंदिर को जाने-आने वाली सड़क पिछले करीब छह महीने से जर्जर है। गड्ढों में पानी भरा होने से हर वक्त कीचड़ रहती है। इससे मंदिर जाने-आने वाले खासे परेशान हैं। उन्होंने कई बार इसकी शिकायत ईओ, सिटी मजिस्ट्रेट और डीएम से की, लेकिन किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

---
मोहल्ला श्याम नगर
यहां कैलाश टॉकीज के पास गली के बीचो-बीच कई मेनहॉल खुले पड़े है। इस गली में रात को छोड़िए दिन में लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और बुजुर्गों को रहता है। इसकी शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन मेनहोल ठीक नहीं करवाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विजय नगर
शहर के मोहल्ला विजयनगर में करीब आठ से दस साल पहले मुख्य सड़क बनी थी, जो दो-तीन साल बाद ही टूट गई। यानी पिछले करीब पांच सालों से लोग इस जर्जर सड़क से गुजर रहे हैं। इस सड़क में कई जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन लोग बाइक या साइकिल से गिरते रहते हैं।
---
मोहल्ला नई सराय
नई सराय मोहल्ले की सड़क बेहद खराब है। शहर की प्रमुख सड़क होने के कारण लोग इधर से हर समय आते-जाते हैं। आम लोग ही नहीं अधिकारी भी इस रोड से निकलते हैं। इस सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं, जिनमें जरा सी बारिश होने पर जलभराव और कीचड़ हो जाती है।
----

अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
साईं मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कई बार अधिकारी से मिले, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इस वजह से सड़क खराब हो गई। हर समय पानी भरा रहता है। -मुकेश भारती, खेड़ा नवादा

सड़क में हुए गड्ढे
कई सालों से सड़क नहीं बनी है। लगभग साल-आठ साल हो गए होंगे, एक बार सड़क बनी थी, उसके बाद में कोई भी अधिकारी और ठेकेदार इस ओर देखने नहीं आया है। बस जब काम होता है। तब इधर से निकल जरूर जाते हैं। -सरोज देवी, विजय नगर

काफी समय से टूटी है सड़क
कई बार अधिकारियों के चक्कर लगा चुके हैं। कई प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन उनका कोई भी फायदा नहीं हुआ है। सड़क समय के साथ और ज्यादा टूट गई, हालात यह जब रात में सड़क पर अंधेरा होता है। तब कई बार लोग गिर कर चोटिले हो चुके हैं।

-नरेंद्र , नई सराय

सिर्फ आश्वासन मिला
सालों से सड़क टूटी है। मोहल्ले वालों ने कई बार अधिकारियों के चक्कर लगाए, अधिकारी बस जल्द ठीक कराने का आश्वासन दे देते है, लेकिन कब सड़क ठीक होगी, इसके बारे में उनके पास कोई जवाब नहीं होता है।
-प्रेमपाल, श्याम नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed