{"_id":"59df5d3d4f1c1b86698b56cb","slug":"41507810621-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसी टीवी की निगरानी में होगी यूपी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसी टीवी की निगरानी में होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। इस बार यूपी बोर्ड ने परीक्षाओं में नकल रोकने का प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत अबकी बार सीसी टीवी से लैस स्कूलों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इसको लेकर नकल माफियों में खलबली मची हुई है। जिले में कुल 258 हाईस्कूल और इंटर कॉलेज हैं। यूपी बोर्ड में हाईस्कूल के 35300 और इंटर के 24700 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। अभी तक जिले के केवल 55 कॉलेजों में सीसी टीवी कैमरे लगे हैं। इनमें दो कॉलेज बोर्ड परीक्षा के लिए पहले से डिबार हैं। इस बार शासन की ओर से बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने के लिए प्रत्येक विद्यालयों के मानकों का ब्यौरा मांगा गया है। जो स्कूल मानकों पर खरे उतरेंगे उनको ही बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए ब्लाक बार नोडल अधिकारियों ने कॉलेजों का सर्वे करके अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। इसके लिए बोर्ड ने कड़ा कदम उठाया है। इस बार उन कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा जिनमें सीसी टीवी कैमरे लगे होंगे। परीक्षा से पहले स्कूलों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के दौरान जिन कॉलेजों के मानक पूरे नहीं हैं, उन्हें केंद्र बनाने के लिहाज से ब्लैक लिस्टेड किया जा रहा है। डीआईओएस मुन्ने अली ने बताया कि शासन की ओर से नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरे अनिवार्य कर दिए गए हैं। इस संबंध में सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिया गया है कि वे अपने यहां सीसी टीवी कैमरे लगवाकर रिपोर्ट दें।
----
..क्या हैं मानक
सीसीटीवी कैमरा, कंप्यूटर, अलमारी, अग्निशमन यंत्र, परीक्षा केंद्र की बाउंड्री, फर्नीचर और पानी की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था।
विज्ञापन
----
..क्या हैं मानक
सीसीटीवी कैमरा, कंप्यूटर, अलमारी, अग्निशमन यंत्र, परीक्षा केंद्र की बाउंड्री, फर्नीचर और पानी की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था।