{"_id":"5874fde44f1c1bb037ba89a4","slug":"400-free-will-to-medhavion-coaching-and-scholarships","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 मेधावियों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग और स्कॉलरशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 मेधावियों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग और स्कॉलरशिप
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्वाइंट दक्षता टेस्ट के जरिए चयनित किए जाएंगे विद्यार्थी
इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी की मिलेगी सुविधा
भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय और दक्षता फाउंडेशन की ओर से जिले के 400 मेद्यावियों को मुफ्त कोचिंग और स्कॉलरशिप मिलेगी। इसके लिए विद्यार्थियों का चयन ज्वाइंट दक्षता टेस्ट के जरिए किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों के लिए मुफ्त में इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई की तैयारी की कोचिंग दी जाएगी।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने वर्ष 2017 के लिए बदायूं जिले को यह लक्ष्य दिया है। ज्वाइंट दक्षता टेस्ट में कम से कम 75 फीसदी अंकों के साथ इंटर मीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। यह सुविधा बीपीएल परिवार के विद्यार्थियों के लिए होगी। चयनित विद्यार्थियों को महाराष्ट्र के पुणे में इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई की तैयारी को कोचिंग दी जाएगी। उनके आने-जाने और रहने के साथ खाने-पीने का खर्च भी सरकार और दक्षणा फाउंडेशन उठाएगी। ज्वाइंट दक्षता टेस्ट मार्च में होगा। इससे पहले विद्यार्थी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संपर्क कर इस संबंध में जानकारी लेकर आवेदन कर सकते हैं।