{"_id":"68b0b7335dbc60b3c9069466","slug":"40-thousand-rupees-stolen-by-breaking-the-locks-of-three-shops-in-the-market-badaun-news-c-123-1-sbly1035-145889-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मंडी में तीन दुकानों के ताले तोड़कर 40 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मंडी में तीन दुकानों के ताले तोड़कर 40 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
उझानी में चोरी के बाद मौके पर जुटे व्यापारी। संवाद
उझानी। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में एक चोर ने गल्ला व्यापारियों के तीन दुकानों के ताले तोड़ डाले। एक में उसे कुछ खास नहीं मिला, दो दुकानों से वह रेजगारी समेत करीब 40 हजार रुपये निकाल ले गया। मंडी समिति में एक ही रात में तीन दुकानों में बुधवार रात करीब डेढ़ बजे चोरी की घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई।
गल्ला व्यापारी रोहताश गुप्ता की दुकान के सीसीटीवी कैमरे में चोर का चेहरा साफ नजर आ रहा है। उसने हैंडपंप के हत्थे से पहले ताला तोड़ा, फिर अलमारी खोलकर उसे खंगालना शुरू कर दिया। गल्ला व्यापारी के भाई भाजपा नेता शंकर गुप्ता ने बताया कि चोर नकदी पर हाथ साफ नहीं कर पाया। लैपटॉप भी वह नहीं पाया। चोर ने इसी अंदाज में साहूकारा मोहल्ला निवासी सर्वेश गुप्ता और पुरानी अनाज मंडी के राजेश वार्ष्णेय उर्फ रामू की दुकानों में चोरी की।
दोनों दुकानों से चोर रेजगारी समेत करीब 40 हजार रुपये निकाल ले गया। नकदी में अधिकतर नोट कटे- फटे बताए गए हैं, जिन्हें व्यापारी गुल्लक में ही छोड़ जाते हैं। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने व्यापारियों और मंडी के सुरक्षा गार्डों से भी जानकारी की। व्यापारियों ने पुलिस को बताया कि इसी चोर ने पिछले साल सरसों चोरी की थी। तब उसे रंगेहाथ दबोचकर पुलिस का सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पुलिस की पकड़ से दूर हैं चोर
- मंडी समिति परिसर समेत डेढ़- दो साल में चोरी की करीब एक दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें कुछ ऐसी भी सामने आईं, जो दुकानों या फिर उनके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थीं। घंटाघर परिसर में बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र से लाखों रुपये की नकदी चोरी, बिल्सी रोड बाजार में एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी की कोशिश, सराफ चरनजीत अदलक्खा के प्रतिष्ठान से चोरी में शामिल चोर का चेहरा पूरी तरह साफ नजर आया, लेकिन पुलिस चोरों को नही पकड़ पाई है। बाइक और साइकिल चोरी की घटनाएं तो आम हो गई हैं।