फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   40 per cent of the new district Will distribute ration cards

जिले में आए 40 फीसदी नए  राशन कार्ड होंगे वितरित

Tue, 04 Oct 2016 11:51 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएसओ कार्यालय से ब्लाक कार्यालयों में भेजे जाएंगे राशनकार्ड 
 पुराने राशनकार्ड निरस्त होने के बाद बनवाए नए राशनकार्डों के अभाव में गांवों में अक्सर राशन और केरोसिन न दिए जाने की शिकायत हो रहीं थीं। अब इन शिकायतों में काफी कमी होने की उम्मीद है, क्योंकि जिले में करीब 40 फीसदी लोगों के राशनकार्ड आ चुके हैं, जिनकी छंटाई करके ब्लाकों के जरिए गांवों में भेजकर वितरण कराया जाएगा। इससे कोटेदार राशनकार्डों को मना नहीं किया जाएगा। 

जिले में एपीएल, बीपीएल और अंत्योदय मिलाकर छह लाख 55 हजार 14 लोगों के राशनकार्ड थे। इसके बाद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा परिषद अधिनियम लागू हो गया था। इसमें 64 फीसदी राशनकार्डों को खाद्य सुरक्षा परिषद कानून के राशनकार्ड बनाए जाने थे, जिसके अंतर्गत जिले में अब तक तीन लाख 88 हजार 771 राशनकार्ड धारक चयनित किए जा चुके थे। इसमें से 40 फीसदी कार्डधारकों का डेटा ऑनलाइन किया जा चुका है। इन लोगों के राशनकार्ड विभाग की ओर से प्रिंट होकर आ चुके हैं, जिनका वितरण राशनकार्डों केा किया जाना है। इसकी तैयारी में विभाग लगा हुआ है। इस बारे में जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह का कहना है विभाग से जो राशनकार्ड प्रिंट होकर आए हैं, उन्हें ब्लाक और ग्राम पंचायतवार छांटा जा रहा है। इसके बाद कैंप लगाकर वितरण किया जाएगा। इसमें कुछ वक्त लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed