{"_id":"6a3f8198edb27fba0f0fc6b7","slug":"4-years-old-girl-misdeeds-by-man-in-budaun-2026-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बदायूं में चार साल की बच्ची से दरिंदगी, मेडिकल रिपोर्ट में हुई पुष्टि, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बदायूं में चार साल की बच्ची से दरिंदगी, मेडिकल रिपोर्ट में हुई पुष्टि, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 27 Jun 2026 01:24 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:24 PM IST
सार
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया गया। शनिवार को आई मेडिकल रिपोर्ट में यह बात सामने आई। एसएसपी ने आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
एसएसपी अंकिता शर्मा
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में घर के बाहर सड़क पर ताजिया देखने के दौरान चार वर्षीय बच्ची को एक शख्स उठा ले गया। आरोपी ने बच्ची से दरिंदगी की। लापता होने के बाद करीब नौ घंटे के बाद बच्ची शुक्रवार तड़के पांच बजे मक्का के खेत में रोते मिली। शनिवार को आई मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोपी की तलाश में टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन
अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी चार साल की नातिन के लापता होने की शिकायत अलापुर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। शुक्रवार तड़के पांच बजे बच्ची गांव के बाहर मक्के खेत में रोते मिली। बच्ची के कपड़े खून से लथपथ थे। घटना की स्थिति देखते हुए पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग कराते हुए जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया था।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए थे साक्ष्य
पुलिस अफसरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की आशंका को लेकर अपनी जांच शुरू की। अलापुर पुलिस, एसओजी और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य भी जुटाए। वहीं, देर रात एसएसपी ने कहा था कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद सही बात सामने आएगी। इधर, शनिवार को मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म होने की पृष्टि हो गई।
विज्ञापन
एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि बच्ची के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। दर्ज मामले में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराएं बढ़ा दी गई है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें मौके पर जुटी हैं। बच्ची की काउंसलिंग कराने के साथ परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos
परिवार का करीबी हो सकता है आरोपी
जिस तरह से बच्ची घर के बाहर से गायब हुई। उससे पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी पीड़ित परिवार का नजदीकी हो सकता है, जो बच्ची को टॉफी या अन्य कोई लालच देकर अपने साथ ले गया था। हालांकि बच्ची बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे घर के बाहर से गायब हुई थी। पुलिस बच्ची के घर से मक्का के खेत की दूरी के बीच में कितने घर, किस तरह के लोगों का आना-जाना रहता है। किसी ने बच्ची के साथ किसको देखा गया। कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।
जिस तरह से बच्ची घर के बाहर से गायब हुई। उससे पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी पीड़ित परिवार का नजदीकी हो सकता है, जो बच्ची को टॉफी या अन्य कोई लालच देकर अपने साथ ले गया था। हालांकि बच्ची बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे घर के बाहर से गायब हुई थी। पुलिस बच्ची के घर से मक्का के खेत की दूरी के बीच में कितने घर, किस तरह के लोगों का आना-जाना रहता है। किसी ने बच्ची के साथ किसको देखा गया। कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।