{"_id":"671e960ff6476683860b10f5","slug":"350-rupees-were-demanded-in-the-name-of-investigation-in-nauli-harnathpur-badaun-news-c-123-1-sbly1018-128479-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नौली हरनाथपुर में जांच के नाम पर 350 रुपये मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नौली हरनाथपुर में जांच के नाम पर 350 रुपये मांगे
विज्ञापन
कुंवरगांव पीएचसी पर रिकॉर्ड देखते सीएमओ डॉ रामेश्वर मिश्रा। संवाद
बदायूं। जिले में मुख्यमंत्री के आदेश पर जनआरोग्य मेले आयोजित होते आ रहे हैं। हर रविवार सुबह 10 बजे से चार बजे तक यह मेला लगाने के निर्देश हैं। मेले में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश हैं, ताकि लोगों को पास ही में इलाज मिल सके। सीएमओ भी लगातार मेलों को बेहतर करने के निर्देश देते नजर आ रहे हैं।
रविवार को कराई गई पड़ताल में सामने आया कि सैदपुर सीएचसी के नवीन स्वास्थ्य केंद्र नौली हरनाथपुर में जांच के नाम पर 350 रुपये मांगे गए। वहीं कर्मचारी दो बजे ही ताला डालकर चले गए। रिसौली में पेयजल के लिए मरीजों को भटकना पड़ा। किसी भी पीएचसी पर एक्सरे की जांच की सुविधा नहीं मिली।
रुपये का इंतजाम करके लौटा तो बंद मिला अस्पताल
रहेडिया। इस समय डेंगू-मलेरिया का प्रकोप है। इसके बाद भी पीएचसी नौली हरनाथपुर पर लगे आरोग्य मेले में दो बजे ताले लटक गए। दवा लेने आए नौली निवासी थान सिंह ने बताया कि वह जांच कराने आए थे, जहां 350 रुपये जांच के नाम पर मांगे गए। रुपये न होने पर बिना जांच के ही लौट गए। रुपये का इंतजाम कर दो बजे आए हैं, लेकिन अब डॉक्टर ही ताले डालकर चले गए हैं।
विज्ञापन
वहीं नौली निवासी आलोक ने बताया कि बुखार आ रहा है। सुबह दस बजे आए तो अस्पताल बंद था। दो बजे आए हैं फिर भी अस्पताल में ताले हैं। जब भी आओ बंद ही मिलता है। कब खुलता है कुछ कहा नहीं जा सकता। शिवकुमार ने बताया कि बुखार से परेशान है, लेकिन अस्पताल खुला ही नहीं है, ऐसे में दवा लेने सैदपुर जाना पड़ेगा जो करीब 12 किलोमीटर है। संवाद
डेंगू की जांच के लिए आए मरीज लौटे
कछला। स्थानीय नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। एमओआईसी डॉ. महेश प्रताप ने मरीजों को देखा। इस दौरान दोपहर तक 45 मरीज देखे गए। अधिकांश मरीज खुजली, दर्द एवं बुखार के रहे। अस्पताल में दवाइयां भरपूर मात्रा में मिलीं। जांच के नाम पर केवल मलेरिया जांच की सुविधा है। डेंगू की जांच नहीं की जा रही थी। जांच के लिए आए मरीजों को लौटना पड़ा। संवाद
20 की मलेरिया किट से हुई जांच
रिसौली। बिजली पानी की समस्या से स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी नतीजा शून्य है। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिसौली में 1:50 बजे तक 40 मरीजों को देखकर दवा दी गई। 20 मरीज बुखार, 10 दाद-खाज-खुजली, 10 सर्दी-जुकाम के थे। 20 मरीजों की मलेरिया की जांच किट द्वारा की गई। वहीं डेंगू की जांच नहीं हुईं। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. नीरेश कुमार (एमओ), फार्मासिस्ट शशिकांत मौर्य, एलटी मनोज कुमार व वार्ड बॉय मदनलाल रहे। यहां पर मरीजों को पानी तक पीएचसी पर नसीब नहीं हो सका। संवाद
65 मरीजों ने ली दवा, नहीं हुए एक्स-रे
दबतोरी। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दबतोरी पर दोपहर 2:00 बजे तक 65 मरीजों ने जांच कराकर दवा ली। मलेरिया सात, टाइफाइड छह, एक डेंगू की जांच हुई। सभी जांच नेगेटिव आईं। अन्य मरीज सर्दी-खांसी-जुकाम और खुजली के थे। मेले में चिकित्साधिकारी डॉ. जहीर अहमद, फार्मासिस्ट समद अली, लैब टेक्नीशियन राहुल कुमार, वार्ड बॉय कैलाश कुमार आदि मौजूद रहे। एक्सरे को आए मरीजों को लौटना पड़ा। संवाद
सीएमओ ने कुंवरगांव नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले का किया निरीक्षण
कुंवरगांव। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने रविवार को स्थानीय नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। रिकॉर्ड आधा अधूरा मिलने पर फटकार लगाई। उन्होंने अगली बार निरीक्षण के दौरान किसी तरह की कमी मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने की केंद्र प्रभारी को चेतावनी दी है।
सीएमओ के अचानक आने से केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मची रही। इधर, मुख्य चिकित्साधिकारी के क्षेत्र में आने की खबर से झोलाछापों में भी ऊहापोह की स्थिति बनी रही। हालांकि सीएमओ ने किसी झोलाछाप के यहां छापा नहीं मारा। संवाद
43 नवीन स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे 2475 मरीजों ने दवा ली
बदायूं। जनआरोग्य मेला में मरीजों की संख्या इस बार कम रही। 43 नवीन स्वास्थ्य केंद्रों पर 2475 मरीज पहुंचे और दवा ली, जबकि पिछले रविवार को 26 सौ मरीज पहुंचे थे।
जनआरोग्य मेला में जहां जिन डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी अगर वह नहीं पहुंचे हैं या समय से पहले चले गए हैं तो जांच करा कर कार्रवाई कराई जाएगी। -डॉ. रामेश्वर मिश्रा, प्रभारी सीएमओ