फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   35 women disaster friends ready to face disasters

Budaun News: आपदाओं से मुकाबले के लिए 35 महिला आपदा मित्र तैयार

Sun, 05 Apr 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
35 women disaster friends ready to face disasters
बदायूं। जनपद में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ‘आपदा मित्र’ योजना के तहत महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें 35 महिलाओं को लखनऊ में 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया है। जो अब आपातकालीन परिस्थितियों में अहम भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन

जिले में अब कुल 100 आपदा मित्र हैं। इनमें 35 महिलाएं शामिल हैं। इन महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत बाढ़, अग्निकांड और अन्य आपदाओं के दौरान राहत व बचाव कार्यों की बारीकियां सिखाई गईं। प्रशिक्षण के दौरान प्राथमिक उपचार, घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना, आग बुझाने के शुरुआती उपाय, आपदा के समय संचार व्यवस्था बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित निकालने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का उद्देश्य यह है कि आपदा आने पर शुरुआती समय में ही स्थानीय स्तर पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। जिससे नुकसान को कम किया जा सके। अक्सर देखा जाता है कि किसी भी आपदा के दौरान शुरुआती कुछ घंटे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में प्रशिक्षित ‘आपदा मित्र’ मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों को तुरंत शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षित महिला आपदा मित्र अब अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने का काम भी करेंगी। वे गांवों और मोहल्लों में जाकर लोगों को आग से बचाव, बाढ़ के समय सावधानियां और आपातकालीन स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों की जानकारी देंगी। इससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और वे किसी भी आपदा के लिए पहले से तैयार रह सकेंगे।

आपात स्थिति में ये महिलाएं फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में कार्य करेंगी। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि आपदा प्रबंधन में महिलाओं की भागीदारी से कार्यों में संवेदनशीलता और प्रभावशीलता दोनों बढ़ेंगी। आने वाले समय में इन प्रशिक्षित ‘आपदा मित्रों’ की मदद से जिले में आपदा से निपटने की क्षमता और अधिक सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed