फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जनरेटर से करंट लगने से युवक की मौत

जनरेटर से करंट लगने से युवक की मौत

Mon, 04 Mar 2019 11:22 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
जनरेटर से करंट लगने से युवक की मौत
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम उनौला ढाबे पर सोमवार रात करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। शिशुपाल (30) पुत्र शेर सिंह उनौला गांव निवासी था। वह गांव के बाहर सड़क किनारे बने सुखवीर के ढाबे पर काम करता था। भाई सत्यपाल के मुताबिक शिशुपाल सोमवार रात भी ढाबे पर काम करने गया था। रात करीब नौ बजे लाइट आई थी। तभी शिशुपाल जनरेटर बंद करने गया था, तभी उसे जनरेटर बंद करते समय करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी चीख सुनकर ढाबे पर काम कर रहे लोग उसकी ओर दौड़ पड़े। ढाबा मालिक ने तुरंत उसके परिवार वालों को सूचना दी। उसके बाद युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने शिशुपाल को मृत घोषित कर दिया। इससे युवक के परिवार में कोहराम मच गया। युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शिशुपाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके तीन बेटे और एक बेटी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed