फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   साइबर क्राइम से बचें छात्राएं, खुद को रखें सुरक्षित

साइबर क्राइम से बचें छात्राएं, खुद को रखें सुरक्षित

Thu, 10 Jan 2019 07:17 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Thu, 10 Jan 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम से बचें छात्राएं, खुद को रखें सुरक्षित
साइबर क्राइम से बचें छात्राएं, खुद को रखें सुरक्षित
विज्ञापन

बदायूं। अमर उजाला के ‘अपराजिता’ 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत गुरुवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को साइबर क्राइम के संबंध में जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऑनलाइन रहना जितना अच्छा लगता है, उतना ही खतरनाक भी है। कौन व्यक्ति किस रूप में धोखा दे जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में छात्राओं को हर समय सजग रहने की जरूरत है।
एसपी सिटी ने बताया कि आजकल ऑनलाइन ठगी के बहुत मामले हो रहे हैं। वे अगर एटीएम से रुपये निकालने जाएं तो कई बातों का ध्यान रखें। अंदर अकेले हों, तभी रुपये निकालें। पहले स्लॉट चेक कर लें कि कहीं उसमें कार्ड रीडर तो नहीं लगा है। अपना पासवर्ड एक हाथ से टाइप करें और दूसरे हाथ से ढक लें। यह भी देख लें कि कहीं स्पाई कैमरा तो नहीं है। रुपये निकालने के बाद लॉगआउट करना न भूलें। इसके अलावा फेसबुक पर अपना फोटो, परिवार का फोटो शेयर नहीं करें। सेल्फी कैमरे से अपने ऐसे-वैसे फोटो न खीचें, नहीं तो किसी दिन बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सोशल मीडिया के बारे में जानकारी रखेंगे, तभी सुरक्षित रह सकते हैं। प्राचार्य डॉ. स्मिता जैन और डॉ. वंदना मिश्रा ने भी छात्राओं को जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेटियों से परिवार बनता है और बेटियां ही सुरक्षित नहीं रहेंगीं तो परिवार कैसा। इसके लिए छात्राओं और महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों के अलावा सोशल मीडिया, साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी के बारे में जानकारी रखनी होगी। इस मौके पर डॉ. मनीषा राव, डॉ. मनोज, डॉ. अंबाप्रसाद, मनीष भूषण, डॉ. राजधन, डॉ. भगवान सिंह यादव, रोहित बाबू और प्रेमराज आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. वंदना मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

----------
मोबाइल और कंप्यूटर की जानकारी जरूरी
आज छात्राओं को मोबाइल और कंप्यूटर की जानकारी जरूरी हो गई है। अगर बगैर जाने इनका प्रयोग करेंगे, तो कोई भी व्यक्ति गलत फायदा उठा सकता है।
-गजाला अंसारी
--------------
अपने फोटो और वीडियो शेयर करने से बचें
सोशल मीडिया पर अपने फोटो और वीडियो शेयर नहीं करें तो अच्छा होगा। कौन जाने कि वीडियो को मिक्सिंग कर क्या वीडियो बना दे। इसलिए हम सब को जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-खुशनम गाजी
--------------
साइबर क्राइम रोकने को जिले में खुले थाना
आज हम देख रहे हैं कि हर तीसरा व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहा है। सोशल मीडिया पर गलत फोटो डाले जा रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए जिले में अलग से एक थाना खुलना चाहिए।

-निखत
---------------
जागरूकता फैलाने को किए जाएं सेमिनार
आज के दौर में जानकारी ही समस्या का हल है। यह तभी संभव होगा, जब लगातार स्कूल कॉलेजों में सेमिनार आयोजित किए जाएं। छात्राओं को इसकी जानकारी दी जाए। उन्हें इनके फायदे-नुकसान के बारे में बताया जाए।
-समीक्षा पाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed