{"_id":"5c30bb41bdec2256c333ed08","slug":"31546697537-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा की नीतियां जन-जन
तक पहुंचाने का आह्वान
बदायूं। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चर्चा की गई व पदाधिकारियों को क्षेत्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई।
सहसवान विधायक ओमकार सिंह यादव ने कहा कि पिछली सपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कीं, परंतु भाजपा के नेताओं ने झूठी जुमलेबाजी करके देश और प्रदेश की भोली भाली जनता को गुमराह कर सरकार बना ली। जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पार्टी के सभी पदाधिकारियों, नेताओ और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे दी गयी हैं। सभी लोग अपने अपने क्षेत्रों में जनता के बीच जाकर सपा की नीतियों और रीतियों का प्रचार प्रसार करें। पूर्व डीसीबी चेयरमैन ब्रजेश यादव ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने जितने भी वादे अपने संकल्प पत्र में कहे, उनमे से एक भी वादा पूरा नही किया बल्कि नोटबन्दी करके आम जनता की कमर ही तोड़ दी। इस मौके पर पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य, अवनीश यादव, सुरेश पाल सिंह चौहान, आस मोहम्मद खाँ, मोहर सिंह पाल, प्रभात अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन गुलफाम सिंह यादव ने किया।